फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Election: भाजपा-कांग्रेस, नेकां और पीडीपी... सबके पास करोड़पति; इनके पास सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रत्याशी

Wed, 28 Aug 2024 03:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में भाजपा-कांग्रेस, नेकां-पीडीपी तक सबके पास करोड़पति उम्मीदवार है। आप के महराज पर छह तो पीडीपी के इम्तियाज पर एक केस दर्ज है। 
विज्ञापन
Jammu Kashmir Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोडा, रामबन और बनिहाल सीट से उतरे पीडीपी, कांग्रेस के उम्मीदवार करोड़पति हैं। नेकां के उम्मीदवार लखपति तो आप के संपत्ति और पैसे में सबसे निचले पायदान पर हैं। केस के मामले में आप के उम्मीदवार छह केसों के साथ सबसे ऊपर हैं। पीडीपी के एक उम्मीदवार पर पर्चा दर्ज है।
विज्ञापन


डोडा विधानसभा क्षेत्र से नेकां की टिकट पर अहमद मनन बांडेय ने अपने नामांकन में बताया कि वह 12वीं पास हैं। उन्होंने 20 हजार रुपये नकदी और पत्नी के पास 10,000 रुपये, चल संपत्ति में 41,152 रुपये और पत्नी के पास 7,24,679 रुपये, मौजूदा समय में 75 लाख रुपये की कीमत की 16.75 मरला कृषि भूमि के साथ कुल 85 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। 

कांग्रेस की टिकट से रामबन सीट के लिए नामांकन भरने वाले रियाज अहम 10वीं पास हैं। उनके पास 1,75,53,950 रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम पर 26 लाख 90 हजार की संपत्ति है। डोडा से डीपीएपी से चुनाव मैदान में उतरे अब्दुल मजीद वानी दो वार विधायक रह चुके हैं। वह एक करोड़ रुपये से ज्यादा की चल संपति के मालिक हैं। पत्नी के पास 20 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति है। 
विज्ञापन


66.14 कनाल कृषि भूमि है। 3.50 करोड़ रुपये कीमत की 4.1 कनाल गैर कृषि भूमि है। कुल मिलाकर वानी 7.40 करोड़ रुपये की अचल संपति के मालिक हैं। 10वीं पास अब्दुल मजीद की सालाना आमदनी 9,63,230 रुपये है।

सरकारी तंत्र की कार्यप्रणाली की खिलाफत करने को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे महराज द्दीन ने आम आदमी पार्टी से नामांकन भरा है। चल संपत्ति के रूप में बैंक खाते में 29,070 रुपये हैं। उनके उनके खिलाफ छह मामले दर्ज हैं। इनमें सरकारी कार्यालय में ताला जड़ना, सरकारी दफ्तरों में प्रदर्शन जैसे मामले शामिल हैं। 

महराज दीन 2012 में जम्मू विश्वविद्यालय से एमए पास हैं। बनिहाल से पीडीपी की टिकट पर नामांकन पत्र दाखिल करने वाले इम्तियाज अहमद शान करोड़ों की संपति के मालिक है। उन पर गूल पुलिस थाने में 2008 में महिला से मारपीट, दंगे, धमकी देने के आरोप में एफआईआर नं. 89 दर्ज है।

आयोग को जमा कराए संपत्ति दस्तोवज में शान ने अपनी कुल संपत्ति 7 करोड़ 76 लाख 15 हजार 22 रुपये बताई है। पत्नी के पास 9 लाख 9 हजार 767 रुपये की संपत्ति है। शान के पास 1.95 करोड़ रुपये की कृषि भूमि है। 
 

पाडर नागसेनी से भाजपा तो इंद्रवल से कांग्रेस प्रत्याशी करोड़पति 
किश्तवाड़ सीट से भाजपा से नामांकन पत्र दाखिल करने वाली शगुन परिहार पहली बार राजनीत में उतरी हैं। वह शहीद अजीत परिहार की बेटी हैं। उन्होंने पंजाब प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से एमटेक की है। मौजूदा समय में उनके नाम पर 2.40 लाख रुपये की चल और 90 लाख रुपये की अचल संपत्ति हैं। 

 

किश्तवाड़ की पाडर नागसेनी सीट से नेकां प्रत्याशी पूजा ठाकुर एमए, बीएड हैं। उनके नाम पर 25.60 लाख और पति के पास 25.35 लाख रुपये की चल संपत्ति है। दंपती के नाम पर अचल संपत्ति नहीं है।

पाडर नागसेनी से भाजपा प्रत्याशी सुनील कुमार शर्मा किश्तवाड़ के पूर्व विधायक और मंत्री भी हैं। उनके पास मौजूदा समय में 5 लाख 44 हजार के जेवरात के साथ 16 लाख 17 हजार 93 रुपये। पत्नी के पास 27 लाख 20 हजार रुपये के जेवरात व 46 लाख 47 हजार 566 रुपये की अचल संपत्ति है। वह 2.97 करोड़ की अचल संपत्ति के मालिक हैं।
 

इंद्रवल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की सीट पर तीन बार विधायक रह चुके गुलाम मोहम्मद सरूरी ने आजाद उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। उनके पास मौजूदा समय में 250656 रुपये, जबकि पत्नी के 26,86,231 रुपये की चल संपत्ति है। 5 करोड़ 19 लाख 24 हजार 450 रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम 84 लाख 7 हजार 755 रुपये की अचल संपत्ति है।

रामबन बनिहाल के करोड़ पति उम्मीदवार
रामबन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राकेश सिंह बीसीए सनातक हैं। उनके पास 6 लाख के जेवरात सहित 13,45,11,912, जबकि पत्नी के पास 60 लाख के जेवरात सहित 76,50,000 रुपये की चल संपत्ति है। राकेश सिंह के पास 4.50 करोड़ की अचल संपत्ति भी है। 

 

इसी तरह रामबन सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के अर्जुन सिंह राजू बीए एलएलबी हैं। उनके पास साढ़े 3 लाख के जेवरात सहित 13,20,000 और पत्नी के पास सात लाख के जेवरात सहित 20,99,106 रुपये चल संपत्ति है। 

 

बनिहाल से लगातार दो बार विधायक रह चुके कांग्रेस के विकार रसूल वानी ने पर 2012 में उत्तर प्रदेश आचार संहिता के उल्लंघन के तहत मामला दर्ज हो चुका है। उनके पास 25,80,205 रुपये और पत्नी के पास 35 लाख के जेवरात सहित 37,48,513 कीमत की चल संपत्ति है। 2,50,74,111 रुपये की अचल संपत्ति है। पत्नी के नाम पर 9,95,415 रुपये की अचल संपत्ति है।

दक्षिण कश्मीर से पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों में गुलाम अहमद मीर सबसे अमीर 
दक्षिण कश्मीर के डूरू से पर्चा भरने वाले प्रत्याशियों में कांग्रेस के गुलाम अहमद मीर सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास 15.80 करोड़ की अचल संपत्ति है। अब्दुल रेहमान वीरी के पास 2.30 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। हसनैन मसूदी के पास 1.75 करोड़, इल्तिजा मुफ्ती के पास चल संपत्ति 28 लाख और 25 लाख का सोना है। वहीद उर रेहमान पर्रा के पास 2. 58 करोड़ की संपत्ति है।

 

भद्रवाह और डोडा में कांग्रेस-नेकां के पास सबसे ज्यादा पढ़े लिखे प्रत्याशी
भद्रवाह सीट से नेकां के उम्मीदवार महबूब इकबाल कैमिस्ट्री में एमएससी हैं। उन पर सरकारी अधिकारी के आदेश न मानने और रोशनी एक्ट में गड़बड़ी को लेकर दो मामले दर्ज हैं। उनके पास 2.08 करोड़ और पत्नी के नाम 1.94 करोड़ की चल संपत्ति है। मौजूदा समय में उनके पास 5.2 करोड़ और 1.29 करोड़ की अचल संपत्ति है।

 

इसी प्रकार डोडा वेस्ट से कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप कुमार अंगेजी में पीएचडी हैं। मौजूदा समय उनके पास सात लाख के गहने सहित 28,06,639 रुपये की चल और 1.70 करोड़ की अचल संपत्ति है। पत्नी के पास 42 लाख के गहनों के साथ 44,65,400 की चल और 35 लाख रुपये की अचल संपत्ति है। दंपती पर 50 लाख रुपये का कर्ज भी है।

 
विज्ञापन

डोडा वेस्ट से भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरे शक्ति राज परिहार 12वीं पास हैं। उनके 55,25,000 रुपये के जेवरात के साथ 1,49,61,383 की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 54 लाख के जेवरात के साथ कुल 89,44,635 रुपये चल संपत्ति है। इसके अलावा परिहार 1, 85,50 हजार रुपये की अचल संपत्ति के मालिक हैं। पत्नी के नाम पर 7,93,750 रुपये की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें