फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सभी स्कूलों में लहराएगा तिरंगा झंडा, शिक्षा निदेशालय ने जारी किया ये आदेश

Mon, 12 Apr 2021 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

 
  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू किया गया अभियान
  • नोडल अधिकारी कर रहे हैं साप्ताहिक समीक्षा
विज्ञापन
राष्ट्रीय ध्वज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के सभी सरकारी स्कूलों में तिरंगा झंडा लहराता दिखेगा और तिरंगे झंडे के रंग का साइनबोर्ड दिखेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने जम्मू और कश्मीर शिक्षा निदेशालय को सभी जिलों में इस व्यवस्था को लागू करने के लिए कहा है।

विज्ञापन


अब स्कूलों की दीवारों का रंग तिरंगे झंडे की तरह दिखेगा, साथ ही स्कूलों की ऊंची इमारतों पर तिरंगा झंडा लहराता दिखेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को इस पर अमल करने को कहा है। 

जम्मू संभाग के अधिकांश स्कूलों में यह प्रक्रिया शुरू भी हो गई है, वहीं इस काम की निगरानी करने के लिए कई नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो साप्ताहिक समीक्षा भी कर रहे हैं। इस अभियान को आजादी के अमृत मोहत्सव के तहत भी देखा जा रहा है। जम्मू संभाग के अधिकांश स्कूलों में तिरंगा झंडा लगाने के साथ साइनबोर्ड लगाने का काम शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 72 घंटे, चार ऑपरेशन और 12 आतंकी ढेर: घाटी को दहलाने वालों का जांबाजों ने ऐसे किया खात्मा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें