फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: डोडा की खिलानी सुरंग जनवरी तक बनकर हो जाएगी तैयार, जम्मू का सफर 30 किलोमीटर कम होगा

Thu, 04 May 2023 01:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

431 करोड़ की लागत से तैयार होने जा रही टनल की लंबाई 1.574 किलोमीटर है। परियोजना के महाप्रबंधक कर्नल नगेंद्र गिल का कहना है कि परियोजना के तहत खिलानी समेत चार सुरंगें तैयार होनी हैं।
विज्ञापन
सुरंग (File) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग ढांचागत विकास निगम (एनएचआईडीसीएल) के महाप्रबंधक कर्नल नगेंद्र गिल ने दावा किया है कि सुद्धमहादेव गोहा खिलानी परियोजना के तहत डोडा जिले में खिलानी सुरंग का निर्माण कार्य अगले साल जनवरी में पूरा हो जाएगा। इस सुरंग के बनने से जम्मू से डोडा जिले व कश्मीर से डोडा व किश्तवाड़ जिलों के बीच की दूरी करीब 30 किलोमीटर तक कम हो जाएगी।

विज्ञापन


इससे यात्रियों का सफर और सुगम हो जाएगा। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुद्धमहादेव गोहा खिलानी परियोजना के तहत डोडा जिले से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित खिलानी में परियोजना का पहले टनल का निर्माण कार्य आखिरी चरण में पहुंच चुका है।

431 करोड़ की लागत से तैयार होने जा रही टनल की लंबाई 1.574 किलोमीटर है। परियोजना के महाप्रबंधक कर्नल नगेंद्र गिल का कहना है कि परियोजना के तहत खिलानी समेत चार सुरंगें तैयार होनी हैं। सुद्धमहादेव में दो और छात्रू में एक सुरंग तैयार होगा।
विज्ञापन


खिलानी सुरंग का निर्माण कार्य मार्च 2021 में शुरू हुआ था। रिकार्ड समय में इसे पूरा करने की तैयारी चल रही है। परियोजना के पूरा होने के बाद जम्मू से डोडा व किश्तवाड़ के अलावा कश्मीर तक एक और नया वैकल्पिक राजमार्ग मिलेगा।

उल्लेखनीय है कि पर्यटन के हिसाब से भी सुद्धमहादेव गोहा खिलानी परियोजना अहम है। बेहतर रोड नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध होने से न केवल चिनैनी, सुद्धमहादेव क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि डोडा और किश्तवाड़ जिलों में भी पर्यटक आराम से पहुंचेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें