फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर डीजीपी बोले: युद्ध जैसे हालात में काम कर रही पुलिस, पाकिस्तान की साजिशों के खिलाफ जारी है जंग

Mon, 20 Dec 2021 01:57 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ

सार

कठुआ में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि पाकिस्तान की एजेंसियों की ओर से आतंकवाद को जम्मू कश्मीर में बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। उसके खिलाफ जंग जारी है।
 
विज्ञापन
DGP Dilbag Singh - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस लंबे अर्से से युद्ध जैसे हालात में काम कर रही है। फख्र है कि 30 वर्ष से भी अधिक समय से पुलिस के जांबाज अपना फर्ज निभाते रहे हैं जिसमें हमारे बहुत से साथी शहीद भी हुए हैं। सुरक्षा बंदोबस्त पहले से भी बेहतर हुए हैं। पाकिस्तान की एजेंसियों की ओर से आतंकवाद को जम्मू कश्मीर में बढ़ावा देने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है जिसके खिलाफ जंग जारी है।

विज्ञापन


यह बातें कठुआ में पत्रकारों से बातचीत में डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहीं। डीजीपी ने कहा कि हारवान में एक आतंकी को ढेर किया गया है। कुछ दिन पहले लश्कर के कमांडर और एक पाकिस्तानी दहशतगर्द को मारा गया है। आतंक के नेटवर्क को खत्म करने का काम किया जा रहा है। जिसमें पुलिस अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ तालमेल में काम कर रही है।

डीजीपी ने कहा कि सीमा पार पाकिस्तान में लांच पैड और आतंकी कैंप पूरी तरह से एक्टिव हैं। राजोरी पुंछ के इलाके में वहां से दहशतगर्दों को भेजा गया। कुछ दिन पहले ही एक आतंकवादी को मार गिराया गया। बारामुला में भी एक ग्रुप मारा गया। पाकिस्तान की सेना और आईएसआई आतंकियों को जम्मू कश्मीर में धकेलने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबलों की कोशिश है कि दहशतगर्दों के हर मंसूबे को विफल किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें