पत्र में रथ ने लिखा है कि आपसे अपेक्षा है कि आप इसका संज्ञान लेंगे। आप मेरे व्हाट्सएप नंबर पर स्क्रीनशॉट भेज सकते हैं या ट्विटर पर लिख सकते हैं। पत्र में आईजी ने यह भी लिखा है कि आप पुलिसकर्मियों ने परीक्षा की इस घड़ी में बेहतरीन काम किया है।
इसके बाद रथ ने लिखा कि अल्लाह आपको और आपकी टीम व परिवार वालों की हिफाजत करे। स्वस्थ रहिए और जम्मू-कश्मीर की जनता को भी स्वस्थ रखिए। पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने डीजीपी को भी भेजी है। इस संबंध में डीजीपी से बात करने की कोशिश की गई लेकिन कोई जवाब नहीं मिल पाया।
पिछले दिनों किए थे कई ट्वीट
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से आईजी की ओर से किए जा रहे ट्वीट काफी चर्चा में रहे थे। हालांकि, उन्होंने ट्विटर कांगड़ी करियर पर दिलबाग सिंह नाम के व्यक्ति के लिए ढेर सारे पोस्ट किए थे। इसमें इस व्यक्ति के पद का उल्लेख नहीं था। इसमें जमीन से लेकर शराब की पार्टी का भी जिक्र किया गया था।