फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DG Jail Lohia Murder: आरोपी यासीर ने की खुदकुशी की कोशिश, बेल्ट का फंदा लगाया लेकिन वह टूट गई इसलिए बच गया

Thu, 06 Oct 2022 01:30 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

सूत्रों के अनुसार यासिर ने पुलिस को बताया है कि फरार होने के बाद वह एक खाली प्लॉट में छुप गया था। जहां उसने एक पेड़ पर अपनी बेल्ट बांधकर फंदा लगाया, लेकिन बेल्ट टूट गई। इससे वह बच गया।
विज्ञापन
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महानिदेशक जेल डीजी हेमंत लोहिया की हत्या करने के आरोपी यासिर ने वारदात के बाद खुदकुशी की कोशिश की थी। फरार होने के बाद वह एक खाली प्लॉट में छुप गया था, जहां उसने एक पेड़ पर अपनी बेल्ट बांधकर फंदा लगाया, लेकिन बेल्ट टूट गई। इससे वह बच गया।

सूत्रों के अनुसार यासिर ने यह सब बातें पूछताछ में पुलिस अधिकारियों को बताई हैं। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं कर रहा है। कोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले पर बोलने से इंकार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि बुधवार को पुलिस ने यासिर का मेडिकल चेकअप भी कराया है। 

दो जगहों पर यासिर को लेकर पहुंची पुलिस

सूत्रों का कहना है कि बुधवार को यासिर को पुलिस दो जगहों पर लेकर गई। इसमें एक वह जगह है, जहां पर उसने अपनी बेल्ट से फंदा लगाकर जान देने का प्रयास किया था। दूसरा बोहड़ी क्षेत्र के पेट्रोल पंप पर। इस पेट्रोल पंप से यासिर पेट्रोल या डीजल लेकर गया था। उसने पेट्रोल पंप पर कहा था कि डीजीपी ने उसे तेल लेने के लिए भेजा है। 

यासिर ने कहा- मैने ही डीजी को मारा

लोहिया के हेल्पर रहे यासिर लोहार निवासी रामबन ने स्वीकार किया है कि उसने ही डीजी की हत्या की है। हत्या करने के पीछे उद्देश्य पुलिस ने फिलहाल नहीं बताया है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि यासिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया है कि वह नौकरी न मिलने से आहत था। इस वजह से डीजीपी की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि यासिर लोहिया का हेल्पर बनने से पहले एक आईएएस अधिकारी के घर 4 साल तक हेल्पर के तौर पर काम करता था। कुछ समय पहले उक्त अधिकारी ने इसे निकाल दिया था।

इसके बाद यासिर को एक और बड़े अधिकारी के पास रखने की सिफारिश की गई थी। लेकिन उक्त अधिकारी ने मना कर दिया। बाद में यासिर को डीजीपी जेल हेमंत लोहिया के पास रखा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें