फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DDC Election Results: घाटी में खिला कमल, गुपकार गठबंधन ने 100 से अधिक सीटों पर बनाई बढ़त

Tue, 22 Dec 2020 09:22 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

खास बातें

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद यहां पहली बार डीडीसी चुनाव हुए। आठ चरण में 280 सीटों पर 51.42 प्रतिशत मतदान हुआ। 2178 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला  होगा। शुरुआती रुझानों में गुपकार गठबंधन और भाजपा में कड़ी टक्कर दिख रही है। वहीं मतगणना से एक दिन पहले महबूबा के दो करीबी रिश्तेदार और पूर्व मंत्री समेत बीस हिरासत में ले लिए गए हैं। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स....
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:16 PM, 22-Dec-2020

  • गुपकार गठबंधन 108 (61 सीटों पर आगे, 47 पर मिली जीत) 
  • भाजपा 60 (42 सीटों पर आगे, 18 पर मिली जीत)
  • कांग्रेस 22 (15 सीटों पर आगे, 7 पर मिली जीत)
  • जेकेएपी 10 (4 सीटों पर आगे, 6 पर मिली जीत)
  • अन्य 55 (34 सीटों पर आगे, 21 पर मिली जीत)

05:59 PM, 22-Dec-2020

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर के बेटे अनंतनाग की डोरू सीट से चुनाव हार गए हैं। इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है।

05:51 PM, 22-Dec-2020

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस की परमीत कौर ने राफियाबाद सीट से जीत दर्ज की है। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कॉन्फ्रेंस पार्टी के मुखिया सज्जाद लोन हैं।

विज्ञापन
05:34 PM, 22-Dec-2020

डीडीसी चुनाव के रुझानों में फेरबदल लगातार जारी है। गुपकार गठबंधन 110 सीटों पर आगे है।

  • गुपकार- 110
  • भाजपा- 65
  • कांग्रेस- 23
  • अपनी पार्टी- 11
  • अन्य- 53

05:28 PM, 22-Dec-2020

महबूबा मुफ्ती ने वहीद पर्रा को दी जीत की बधाई
पीडीपी मुखिया महबूबा मुफ्ती ने पार्टी प्रत्याशी वहीद पर्रा को जीत की बधाई दी है। महबूबा ने ट्वीट किया कि नामांकन दाखिल करने के ठीक बाद आधारहीन आरोपों में गिरफ्तार होने के बावजूद लोगों ने वहीद के प्रति अपना प्यार और विश्वास दिखाया है।

विज्ञापन
05:16 PM, 22-Dec-2020

चुनाव के रुझान एक बार फिर बदल गए हैं। गुपकार गठबंधन 108 सीटों पर आगे है।

  • गुपकार- 108
  • भाजपा- 60
  • कांग्रेस- 23
  • अपनी पार्टी- 10
  • अन्य- 54

05:02 PM, 22-Dec-2020

डीडीसी चुनाव के रुझान एक बार फिर बदल गए हैं। भाजपा ने तेजी से बढ़त बनाई है। ताजा तस्वीर कुछ ऐसी है-

  • गुपकार- 91
  • भाजपा- 72
  • कांग्रेस- 28
  • अपनी पार्टी- 12
  • अन्य- 65

04:49 PM, 22-Dec-2020

  दल कुल सीटें जीतीं कुल पड़े वोट
1 निर्दलीय 13 6916
2 नेशनल कांफ्रेंस 9 15409
3 भाजपा 6 25713
4 जेकेएप 5 7523
5 पीडीपी 3 1729
6 सीपीआई(एम) 2 2465
7 कांग्रेस 2 1427
8 जेकेपीएम 1 532

04:21 PM, 22-Dec-2020

पीडीपी के वहीद पर्रा ने दर्ज की जीत
पीडीपी के युवा नेता वहीद पर्रा ने पुलवामा जिले से जीत दर्ज की है। पर्रा को एनआईए ने गिरफ्तार किया था। उन्हें 30 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। उन पर चुनाव के दौरान आतंकियों से समर्थन लेने का आरोप है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सज्जाद अहमद रैना को हराया है।

04:16 PM, 22-Dec-2020

शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में ईदगाह श्रीनगर से पीडीपी प्रत्याशी रेहान परवेज ने जीत दर्ज की है।

03:44 PM, 22-Dec-2020

भाजपा ने घाटी में तीसरी सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा के मुन्हा लतीफ पुलवामा जिले के काकपोरा से जीते हैं। उधर, भाजपा के एजाज हुसैन की जीत के घाटी में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। जम्हूरियत की जीत के जश्न से घाटी गुलजार है। भाजपा के साथ ही अन्य दलों के जीते प्रत्याशियों के समर्थक भी जश्न मना रहे हैं।

03:50 AM, 22-Dec-2020

ताजा रुझानों में गठबंधन ने अच्छी बढ़त बना रखी है। गुपकार गठबंधन-89, भाजपा- 46, कांग्रेस- 21, जेकेएपी- 08 और अन्य- 54 सीटों पर आगे हैं।

03:14 AM, 22-Dec-2020

श्रीनगर 14 डीडीसी क्षेत्रों के जीते उम्मीदवार-

  • श्रीनगर-1 से बिलाल भट (निर्दलीय)
  • श्रीनगर-2 अफरोज़ा (जेकेपीएम)
  • श्रीनगर-3 मलिक आफ़ताब (जेकेएपी)
  • हारवन-1 शाइस्ता (निर्दलीय)
  • हारवन-2 अली मोहम्मद राथर (निर्दलीय) 
  • हारवन-3 कैसर अहमद (जेकेएनसी)
  • हारवन-4 रिज़वाना (निर्दलीय )
  • हारवन-5 शबीर अहमद (जेकेएपी)
  • हारवन-6 मोहम्मद शाबान (निर्दलीय)
  • कमरवारी-1 ज़मील बेगम (निर्दलीय)
  • कमरवारी-2 मोहम्मद यासीन (निर्दलीय)
  • खोनमोह-1 शमीमा (अपनी पार्टी)
  • खोनमोह-2 ऐजाज हुस्सैन (भाजपा)
  • खोनमोह-3 मंज़ूर भट (पीडीपी)

03:02 AM, 22-Dec-2020

भाजपा प्रत्याशी एजाज हुसैन ने दर्ज की जीत
कश्मीर में भाजपा का खाता खुल गया है। भाजपा प्रत्याशी एजाज हुसैन ने जीत दर्ज की है।

02:49 AM, 22-Dec-2020

मुझे पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा- अनुराग ठाकुर

डीडीसी चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि भले ही लोगों को धमकी दी गई थी, लेकिन वे वोट डालने के लिए भारी संख्या में बाहर आए, यह लोकतंत्र की जीत है। प्रधानमंत्री मोदी का सपना है कि जमीनी स्तर पर पंचायत, बीडीसी और डीडीसी के चुनाव जम्मू-कश्मीर में होने चाहिए। ठाकुर ने कहा कि नतीजे आज सामने होंगे और मुझे पार्टी के अच्छे प्रदर्शन का भरोसा है। लोग जम्मू-कश्मीर में नए नेतृत्व का कार्यभार देखना चाहते हैं जो उनके निर्वाचन क्षेत्रों में मुद्दों को हल करने में मदद करेगा।
 

02:38 AM, 22-Dec-2020

ताजा रुझानों में बड़ा उलटफेर हुआ है। गठबंधन ने 79 सीटों पर बढ़त बना ली है, जबकि भाजपा 50 सीटों पर आगे है।

  • गुपकार गठबंधन- 79
  • भाजपा- 50
  • कांग्रेस- 21
  • जेकेएपी- 07
  • अन्य- 40

01:52 AM, 22-Dec-2020

अन्य बिगाड़ सकते हैं मुख्य दलों का खेल
ताजा रुझानों में भाजपा, गुपकार गठबंधन के साथ ही अन्य के बीच मुकाबला बेहद दिलचस्प होता जा रहा है। एक ओर गठबंधन और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर चल रही है, तो वहीं अन्य की बढ़त प्रदेश के सियासी समीकरण को बदलती दिख रही है।
  • गुपकार गठबंधन- 55
  • भाजपा- 49
  • कांग्रेस- 18
  • जेकेएपी- 05
  • अन्य- 34

01:27 AM, 22-Dec-2020

280 में से 133 सीटों के रुझान आए हैं। जिसमें भाजपा और गुपकार में कांटे का मुकाबला दिख रहा है। वहीं कांग्रेस ने भी 15 सीटों पर बढ़त बना रखी है। अहम बात ये है कि मतगणना शुरू होते ही अन्य का बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला जोकि अभी तक जारी है।

गुपकार गठबंधन- 43
भाजपा- 43
कांग्रेस- 15
जेकेएपी- 05
अन्य- 27

01:18 AM, 22-Dec-2020

भाजपा और गुपकार गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला
रुझानों में भाजपा और गुपकार गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। वहीं प्रदेश के सियासी समीकरण में अन्य की भी अहम भूमिका हो सकती है। ताजा रुझानों में अन्य ने 25 सीटों पर बढ़त बना रखी है।

गुपकार गठबंधन- 38
भाजपा- 40
कांग्रेस- 13
जेकेएपी- 05
अन्य- 25

01:11 AM, 22-Dec-2020

ताजा रुझानों में भाजपा ने बढ़त को बरकरार रखा है। आंकड़े कुछ इस तरह हैं-

  • गुपकार गठबंधन- 36
  • भाजपा- 38
  • कांग्रेस- 12
  • जेकेएपी- 05
  • अन्य- 23

12:58 AM, 22-Dec-2020

77 सीटों के रुझान आए, भाजपा 29 सीटों पर आगे
जिला विकास परिषद की 280 में से 77 सीटों के रुझान आए हैं। इसमें भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं गुपकार गठबंधन 19, कांग्रेस छह, जेकेएपी चार व अन्य सात सीटों पर आगे हैं।

12:32 AM, 22-Dec-2020

जम्मू संभाग में भाजपा ने बनाई बढ़त
जम्मू संभाग में भाजपा ने अच्छी बढ़त बनाई है। 21 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है। वहीं गुपकार छह व अन्य ने 18 सीटों पर बढ़त बना रखी है। कश्मीर संभाग में गुपकार आठ, भाजपा पांच, अपनी पार्टी एक, कांग्रेस दो व अन्य आठ सीटों पर आगे हैं।

12:21 AM, 22-Dec-2020

गुपकार से आगे निकली भाजपा
रुझानों में लगातार बदलाव जारी है। एक बार फिर भाजपा ने जबरदस्त वापसी की है। ताजा रुझानों के मुताबिक भाजपा गुपकार गठबंधन से आगे निकल गई है। गुपकार 12, भाजपा 18  व अन्य 15 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

11:59 PM, 21-Dec-2020

गुपकार ने पकड़ी रफ्तार

जिला विकास परिषद के चुनाव परिणाम में भाजपा और गुपकार गठबंधन में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। ताजा रुझानों में गुपकार ने अच्छी बढ़त बनाई है। गुपकार गठबंधन-19, भाजपा-11 व अन्य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

11:32 PM, 21-Dec-2020

शुरुआती रुझानों में गुपकार गठबंधन आगे

शुरुआती रुझानों में गुपकार गठबंधन नौ सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं भारतीय जनता पार्टी छह सीटों पर आगे है।

10:59 PM, 21-Dec-2020

महबूबा के दो करीबी रिश्तेदार, पूर्व मंत्री समेत 20 हिरासत में

उधर, डीडीसी चुनाव परिणाम घोषणा की पूर्व संध्या पर सोमवार को पीडीपी प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के दो करीबी रिश्तेदारों व एक पूर्व मंत्री समेत 20 से अधिक लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महबूबा ने ट्वीट कर इस कार्रवाई को गैरकानूनी बताया है। 

सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री व पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती के मामा सरताज मदनी और करीबी रिश्तेदार व पूर्व राजनीतिक सलाहकार पीरजदा मंसूर, पूर्व मंत्री नईम अख्तर को प्रशासन ने हिरासत में लिया।

पीडीपी नेताओं को हिरासत में लेने पर महबूबा ने ट्वीट कर कहा कि अब यहां कानून का कोई राज नहीं रह गया है। गुंडाराज से आगे की स्थिति है। मदनी व पीरजदा को डीडीसी चुनाव परिणाम की पूर्व संध्या पर जान बूझकर हिरासत में लिया गया।

10:33 PM, 21-Dec-2020

डीडीसी चुनाव परिणाम: घाटी में खिला कमल, गुपकार गठबंधन ने 100 से अधिक सीटों पर बनाई बढ़त

जम्मू-कश्मीर में 8 चरणों में हुए डीडीसी चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। इसमें 280 सीटों पर 2178 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सभी जिला मुख्यालयों में अपनी-अपनी 14 सीटों पर डाले गए वोटों की गिनती की जाएगी।

मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था का तीन स्तरीय घेरा बना दिया गया है। यहां प्रदेश पुलिस, सुरक्षा बल और सेना के जवान हर पल की निगरानी करेंगे। संवेदनशील केंद्रों के बाहर क्विक एक्शन टीम को भी तैनात किया गया है। क्यूएटी किसी भी घटना से निपटने के लिए कारगर साबित होगी। मतगणना शुरू हो गई है। चिनैनी में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बना रखी है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें