फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में कोरोना केसों में उछाल, श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के पांच छात्र समेत 418 संक्रमित

Thu, 06 Jan 2022 01:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार


जम्मू-कश्मीर में लगातार कोरोना के केस बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 418 मामले मिले, जिसमें जम्मू जिले में 109 और रियासी में 156 संक्रमित पाए गए हैं। सभी जगहों पर जांच तेज कर दी गई है।
विज्ञापन
जम्मू में टीकाकरण करवाती स्कूली छात्राएं। - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण में जबरदस्त उछाल आया है। प्रदेश में बुधवार को 418 मामले मिले, जिसमें जम्मू जिले में 109 और रियासी में 156 संक्रमित पाए गए हैं। चिंता की बात है कि 108 लोगों का कोई यात्रा इतिहास नहीं है। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में बुधवार को पांच और छात्र संक्रमित मिले। प्रदेश में सक्रिय मामले बढ़कर 1819 पहुंच गए हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में प्रदेश में कोई संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

विज्ञापन


एसएमवीडीयू में बुधवार को 190 विद्यार्थियों के कोविड परीक्षण किए गए, जिसमें 5 संक्रमित मिले। इसके अलावा 150 संकाय और 188 आउटसोर्स कर्मियों में कोई संक्रमित नहीं मिला है। जिला जम्मू में तेजी से संक्रमण का प्रसार हो रहा है।

यहां स्थानीय स्तर के अलावा कार्यालयों, बैंकों आदि में भी संक्रमित मामले मिल रहे हैं। कोविड परीक्षण में आरटीपीसीआर परीक्षण पर जोर दिया जा रहा है। श्रीनगर में 52 नए संक्रमित मामले मिले। बारामुला में 13, बडगाम में 16, उधमपुर में 15, कठुआ में 10 संक्रमित मामले मिले। प्रदेश में अब तक 4530 लोगों की कोविड से मौत हो चुकी है। इस बीच 140 संक्रमित मरीज रिकवर हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें