फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चार महीने से चल रही हड़ताल से हटे धर्मार्थ ट्रस्ट के कर्मी, आज लौटे काम पर

Fri, 23 Apr 2021 04:27 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

ट्रस्ट प्रबंधन के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर, मिल-बैठकर मसले हल करने की बनी सहमती।
विज्ञापन
strike - फोटो : strike
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चार माह से काम छोड़ हड़ताल पर बैठे जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का फैसला लिया है। कर्मचारियों और धर्मार्थ ट्रस्ट प्रबंधन के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए, जिसके बाद लंबे समय से जारी गतिरोध फिलहाल खत्म हो गया। शुक्रवार को कर्मचारी नियमित काम पर लौट गए।
विज्ञापन


धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय गंडोत्रा ने गुरुवार को श्री रणवीरेश्वर मंदिर में प्रेसवार्ता कर कहा कि कर्मचारियों और ट्रस्ट के बीच सभी गतिरोध खत्म हो गए हैं। बातचीत के बाद बोर्ड का गठन करने के साथ अन्य मामलों को मिल-बैठकर हल करने की सहमती बन गई है। गंडोत्रा ने कहा कि कर्मचारियों ने धर्मार्थ ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी डॉ. कर्ण सिंह के पक्ष में नारे लगाए, जो एक अच्छा संकेत है।

यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: मैदानों में लगातार बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से गिरा पारा
विज्ञापन


ट्रस्ट के सचिव डॉ. गोपाल पार्थ सारथी शर्मा और धर्मार्थ ट्रस्ट इंप्लाइज एसोसिएशन के महासचिव ने जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ ट्रस्ट परिषद के सलाहकार समिति के अध्यक्ष पंडित शिवरैना की उपस्थिति में समझौते पर हस्ताक्षर किए। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म करने का आश्वासन देते हुए नियमित काम पर लौटने की बात कही।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि भविष्य में कोई भी मुद्दा होगा तो इसे बातचीत के माध्यम से हल करेंगे। मौके पर जम्मू-कश्मीर धर्मार्थ न्यास परिषद के सलाहकार समिति के सदस्य भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें