सलाहुद्दीन पर वर्ष 2012 में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पर पंचों व सरपंचों को धमकाने का आरोप है। इस मामले में हिजबुल मुखिया के खिलाफ बारामुला पुलिस स्टेशन मे प्राथमिकी दर्ज थी।
बारामुला पुलिस ने हिजबुल मुजाहिदीन सरगना मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सैयद सलाहुद्दीन के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की विशेष अदालत में बुधवार को आरोप पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
सलाहुद्दीन पर वर्ष 2012 में चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने पर पंचों व सरपंचों को धमकाने का आरोप है। इस मामले में हिजबुल मुखिया के खिलाफ बारामुला पुलिस स्टेशन मे प्राथमिकी दर्ज थी।
चार्जशीट के अनुसार, सलाहुद्दीन ने कश्मीर घाटी के पंचों और सरपंचों के खिलाफ धमकी भरे पोस्टर प्रकाशित किए थे और वह उन्हें चुनाव न लड़ने के लिए मजबूर कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की सभी जांच पूरी करने के बाद धारा 512 के तहत अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश बारामुला की अदालत के समक्ष सोइबुग बडगाम निवासी मोहम्मद यूसुफ शाह उर्फ सलाउद्दीन के खिलाफ एक विस्तृत आरोप पत्र प्रस्तुत किया।