फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: पुलवामा में अफवाह फैलाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 28 Mar 2024 01:21 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर

सार

पुलवामा जिले में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना राजपोरा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बाबर आजम के नाम से बनाई फेसबुक आईडी पर झूठी पोस्ट अपलोड की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के पुलवामा जिले में अफवाह फैलाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना राजपोरा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने बाबर आजम के नाम से बनाई फेसबुक आईडी पर झूठी पोस्ट अपलोड की। 

विज्ञापन


इसमें हथियार और गोला बारूद दिखाते हुए एक फोटो अपलोड की है और दावा किया है कि पुलवामा का एक व्यक्ति आतंकवाद में शामिल हो गया है। आरोपी को सार्वजनिक शांति और सौहार्द भंग करके सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करते हुए पाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सोशल मीडिया पर कोई भी झूठी सामग्री पोस्ट करने से बचें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें