फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: ट्रेनिंग में आए सेना के कैप्टन की पानी में डूबने से मौत, लेह में जवान की ड्यूटी के दौरान गई जान

Tue, 29 Nov 2022 01:38 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

 कैप्टन निदेश सिंह यादव 18 सिखलाई में तैनात थे। सोमवार को बाड़ी ब्राह्मणा के स्मेलपुर क्षेत्र में साथियों के साथ ट्रेनिंग पर आए थे। इस दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में डूब गए। उधर लेह में हिमाचल के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के स्मेलपुर क्षेत्र के एक तालाब में डूबने से सेना के एक कैप्टन की मौत होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 18 सिखलाई में तैनात कैप्टन निदेश सिंह यादव दोमाना में पोस्टिंग थे। सोमवार को बाड़ी ब्राह्मणा के स्मेलपुर क्षेत्र में अपने साथियों के साथ ट्रेनिंग पर आए थे।

 

इस दौरान तालाब में वह संदिग्ध परिस्थितियों में डूब गए। वहां से उनको निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। वहां से उन्हें मिलिट्री अस्पताल सतवारी ले जाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। ट्रेनिंग के दौरान कैप्टन के पास तीन वेपन मौजूद थे। कैप्टन सेना की घातक यूनिट का हिस्सा थे।

विज्ञापन

 

वह मूल रूप से नंद गांव भिवानी हरियाणा के रहने वाले थे। उधर हिमाचल ने लाहौल-स्पीति जिले के जवान की लेह में ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। लद्दाख स्काउट में तैनात सिपाही निखिल कुमार (23) की मौत की खबर सुनते ही समूची लाहौल घाटी शौक में डूब गई है।
 

जवान की मौत कैसे हुई यह अभी साफ नहीं हो पाया है। वहीं भारतीय सेना में तैनात रहे सिंदवाड़ी गांव के सैनिक की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। निखिल चार साल से देश सेवा कर रहे थे। मृतक सैनिक के माता व पिता कुल्लू जिले के गदौरी में रहते हैं।

विज्ञापन

 

घटना शुक्रवार की है और इसकी सूचना भी शुक्रवार शाम को ही परिवार के लोगों को मिली है। बेटे की मौत की खबर सुनकर माता परवीन और पिता गणेश लाल सहित परिजनों का चार दिनों से रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग चार दिन से भूखे, प्यासे अपने बेटे के पार्थिव शरीर के घर पहुंचने के इंतजार कर रहे हैं।
 

वहीं रिश्तेदार व अन्य लोग परिजनों को ढांढस बंधा रहे हैं। बताया जा रहा है निखिल वर्ष 2018 में लद्दाख स्काउट्स में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था।सोमवार को जवान निखिल के पार्थिव शरीर को लेह से सुबह 9 बजे भारतीय सेना के चॉपर से चंडीगढ़ लाया गया, जहां से एंबुलेंस की मदद से कुल्लू जिला के गदौरी लाया गया। मंगलवार सुबह 10 बजे निखिल का अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ कुल्लू के मौहल में ही होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें