फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सांबा आईबी पर फिर दिखी ड्रोन की संदिग्ध हलचल, घुसपैठ की आशंका पर सुरक्षा बल सतर्क

Tue, 29 Nov 2022 01:17 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सांबा

सार

सांबा जिले में पड़ने वाली अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से संदिग्ध ड्रोन की हलचल दिखाई दी। इसके बाद सुरक्षाबल अलर्ट हो गए हैं। इससे कुछ दिन पहले विजयपुर के छन्नी मनासां में ड्रोन से पैकेट फेंका गया था, जिसमें हथियार, आईईडी व नकदी बरामद की गई थी। 
विज्ञापन
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा जिले के सीमावर्ती कस्बा राजपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम सात बजे स्थानीय लोगों ने ड्रोन की हलचल देखी। सूत्रों के अनुसार देर शाम आसमान पर लाल पीले रंग की वस्तु जाती दिखाई दी। माना जा रहा है कि यह ड्रोन की हलचल थी। यह ड्रोन राजपुरा से बंई नाले की ओर निकलने की सूचना है।

विज्ञापन


हालांकि इस बारे में किसी भी सुरक्षा एजेंसी ने पुष्टि नहीं की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पहले भी इसी तरह से ड्रोन की हलचल रही है। गत दिनों विजयपुर के छन्नी मनासां में ड्रोन से पैकेट फेंका गया था, जिसमें हथियार, आईईडी व नकदी बरामद की गई थी। 
 
इससे पहले 25 नवंबर को सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर ड्रोन की घुसपैठ कर गिराए गए हथियारों की खेप को पुलिस ने बरामद कर पाकिस्तान की नापाक साजिश को नाकाम कर दिया था। विजयपुर इलाके के स्वांखा मोड़ के पास बदाली गांव के खेत में गिराया गया एक पैकेट पुलिस ने बरामद किया था।
विज्ञापन


जिसमें आईईडी (डेटोनेटर के साथ), चीन में बनी दो पिस्टल व भारी मात्रा में गोलियां, सफेद केमिकल से भरी एक बोतल तथा पांच लाख भारतीय रुपयेथे। माना जा रहा है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हथियारों तथा पैसे की खेप सीमापार से भेजी गई थी। 

सांबा के एसएसपी अभिषेक महाजन ने बताया था कि स्थानीय लोगों ने स्वांखा मोड़ के पास बदाली गांव के एक खेत में एक पैकेट पड़ा देखा इसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि पैकेट के साथ एक रस्सी भी बंधी हुई है।

इस पर ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की आशंका पर बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। जांच में पता चला कि पैकेट में विस्फोटक है। सावधानीपूर्वक पैकेट को खोला गया तो उसमें दो डेटोनेटर के साथ दो आईईडी, चीन में बनी दो पिस्टल, चार मैगजीन, 60 गोलियां, सफेद रंग के केमिकल से भरी एक बोतल, एक कलाई घड़ी तथा पांच लाख रुपये थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें