जम्मू। पशु, भेड़ पालन और मत्स्य क्षेत्र के लिए 338 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। यह पिछले साल के मुकाबले 36 करोड़ रुपये ज्यादा है। बीस हजार लोगों को रोजगार देने पर काम होगा। इसके लिए समेकित भेड़ विकास योजना लागू की जाएगी। इसमें दो हजार इकाइयों की स्थापना होगी। 27500 भेड़ों, बकरियों को इसमें लाया जाएगा। पांच लाख किलोग्राम मांस का अतिरिक्त उत्पादन होगा। प्रति पशु चमड़े का उत्पादन 18 किलोग्राम से बढ़ाकर 21 किलोग्राम और ऊन का उत्पादन 2 किलोग्राम से बढ़कर 2.5 किलोग्राम किया जाएगा। प्रदेश में कुकुट नीति 2020 और कुकुट विकास कार्यक्रमों के अंतर्गत कुकुट मांस उत्पादन में इजाफा होगा। 7.8 करोड़ किलोग्राम से बढ़ाकर 8.5 करोड़ किलोग्राम तक हो जाएगा। सरकारी योजनाओं को लागू करके वर्तमान में 21 हजार मीट्रिक टन मत्स्य उत्पादन में एक हजार मीट्रिक टन बढ़ोतरी का प्रयास किया जाएगा।