फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ पेड़ लगाकर हरित क्रांति लाई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में वन, पर्यावरण व पारिस्थितिकी क्षेत्र के लिए वर्ष 2021-22 के बजट में 218 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 3 करोड़ रुपये अधिक है। इसमें प्रमुख रूप से नए वित्त वर्ष में जम्मू-कश्मीर में एक करोड़ पेड़ लगाकर हरित क्षेत्र में वृद्धि करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

इसी तरह एशिया की सबसे बड़ी वुलर झील में जल क्षमता बढ़ाने के लिए वूलर झील संरक्षण एवं प्रबंधन कार्य योजना क्रियान्वित की जा रही है। 200 करोड़ रुपये की लागत से योजना पूरी होगी। वुलर झील को अतिक्रमण से बचाने के लिए इसके चारों ओर सर्कुलर सड़क का निर्माण करने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। जम्मू में आधुनिक जंबू चिड़ियाघर स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें