जम्मू। वर्ष 2021-22 के लिए सामाजिक सुरक्षा क्षेत्र के लिए 174 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। यह पिछले बजट के मुकाबले 59 करोड़ अधिक है। इस साल बाल आश्रय, नारी निकेतन भवनों और हाफ वे होम्स का निर्माण किया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में डे केयर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी।
एकीकृत बाल विकास परियोजना की वास्तविक समय में निगरानी और रिकार्ड अनुरक्षण के साथ एडब्ल्यूसी के मौजूदा कार्य प्रणाली को पूर्ण रूप से डिजिटल बनाया जाएगा। गुज्जर एवं बकरवाल छात्रों, अनुसूचित जनजाति के छात्रों को डीबीटी से शत प्रतिशत भुगतान के साथ माध्यमिक पूर्व और माध्यमिकोत्तर छात्रवृत्ति के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस साल 1091 से बढ़ाकर 2136 छात्र लाभान्वित होंगे। अनुसूचित जनजातियों के आर्थिक उत्थान के लिए गुज्जरों, बकरवालों के लिए दुग्ध, पुस्तकालयों को स्थापित करने के लिए क्लस्टर ट्राइबल गांवों का विकास किया जाएगा।