फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक लाख से ज्यादा मकान बनेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बजट 2021-22 में जम्मू कश्मीर में प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2021-22 के दौरान 1,17,419 मकानों को बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। कच्चे और जर्जर मकानों में रह रहे पात्र ग्रामीण परिवारों के लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा हिमायत योजना के तहत 39113 अथ्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और 2021-22 के दौरान 209112 अथ्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की नौकरी दिए जाने की भी केंद्रीय वित्त मंत्री ने आशा प्रकट की है। वर्ष 2021-22 में ही 16000 स्व सहायक दलों और 1600 ग्राम स्तरीय संगठनों की स्थापना की जाएगी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 24866 स्व सहायक दलों को रिवाल्विंग फंड और 46799 को कम्यूनिटी इनवेंसटमेंट फंड प्रदान किया जाएगा।
700 जन प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों में प्रशिक्षण दौरे पर भेजा जाएगा
गुड गर्वनेंस को बढ़ावा देने के लिए चुने हुए 700 जन प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अन्य राज्यों में एक्सपोजर कम ट्रेनिंग विजिट पर भेजने का प्रस्ताव भी किया गया है। वर्ष 2021-22 में 276 बीडीसी अध्यक्षों, सभी डीडीसी सदस्यों, 4291 सरपंचों और चालीस हजार पंचों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। 100 नए पंचायत घर बनाए जाएंगे। इसके अलावा मनरेगा के अंतर्गत 60 हजार कार्य किए जाएंगे। इनमें 30 फीसदी कार्य जल संरक्षण के होंगे। 30 फीसदी कार्य लोगों को लाभ देने के लिए होंगे। वर्ष 2021-22 में ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 4817 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है जोकि पिछले वर्ष के बजट आवंटन से 342 करोड़ रुपये अधिक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें