फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: जम्मू शहर को सेटेलाइट टाउनशिप और हाईटेक सुविधाओं की सौगात, यूनिटी मॉल और सोलर पार्क से शहर को नया आकार

Sat, 07 Feb 2026 12:07 PM IST
निकिता गुप्ता अंकित कुमार मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू शहर को बेहतर सुविधाओं और आधुनिक ढांचे से विकसित करने के लिए बजट में सेटेलाइट टाउनशिप, वाटर पार्क, यूनिटी मॉल और हाईब्रिड सोलर पार्क का प्रावधान किया गया है। स्वच्छता और बिजली बचत को प्राथमिकता देते हुए शहर में एमआरएफ सेंटर बनाए जाएंगे और नागरिक सेवाओं को सुधारने की योजना लागू की जाएगी।
विज्ञापन
बजट पढ़ते सीएम उमर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर को बेहतर सुविधाओं से युक्त बनाए जाने की दिशा में एक कदम आगे बढ़ाते हुए सेटेलाइट टाउनशिप के तौर पर विकसित करने की घोषणा की। वहीं स्वच्छता के लिए एमआरएफ सेंटर बनाए जाने की सौगात दी है। बजट में प्रवासी हिंदुओं के लिए जगती में कम्युनिटी हॉल व वाटर पार्क जहां विकास की नई गाथा लिखेंगे वहीं सुरक्षा की दृष्टि से एसएसबी कार्यालय का निर्माण कार्य पूरा होगा। साथ ही शहर में एक हाईब्रिड सोलर पार्क का निर्माण होगा जिससे बिजली की बचत के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को उन्होंने दोहराया। इन सभी योजनाओं के लिए बजट में प्रावधान भी किया गया है।

विज्ञापन


पेश किए गए बजट में शहर को टाउनशिप बनाए जाने की पीछे जनसुविधाओं का विकास,सड़क, पानी व बिजली की आधारभूत आवश्यकताओं की पूर्ति जहां होगी। वहीं एक तरह से ग्रीन व क्लीन जम्मू शहर की अवधारणा को बल मिलेगा। शहर का दायरा जैसे जैसे बढ़ता जा रहा है उसी तरह जनसुविधाएं, स्वास्थ्य सुरक्षा सरकार के लिए बड़ी चुनौती है जिसको पूरा करने के लिए सरकार की मुख्यमंत्री ने प्रतिबद्धता भी सदन में दोहराई।

व्यापारी वर्ग को खास सुविधा देने के लिहाज से मुख्यमंत्री ने बजट में शहर के अंदर यूनिटी मॉल की स्थापना की घोषणा कर व्यापारी वर्ग को साधने का प्रयास किया है। इसके लिए बजट में 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शहर को स्वच्छ रखने के लिए लगातार जहां सरकार प्रयासरत है वहीं स्वच्छता रैंकिंग को बेहतर करने के लिहाज से इस बार सूखा कूड़ा निस्तारण के काम में तेजी लाने व आमजन को जागरूक करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने मैटेरियल रिकवरी सेंटर के निर्माण की योजना बनाई है। इसमें जम्मू व कश्मीर को मिलाकर पांच सेंटर खोले जाने हैं। पूरी योजना में यह देखना है कि जम्मू के हिस्से में कितने एमआरएफ सेंटर आएंगे। 

विज्ञापन

अभी इन परियोजनाओं का काम है अधूरा,जिनको पूरा करना है
  • वर्टिकल लिफ्ट परियोजना मुबारक मंडी से तीन मंदिरों को जोड़ने की योजना
  • पीएम यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए जगह नहीं हो सकी चिंहित
  • तवी गोल्फ कोर्स में कंवेंशन सेंटर का निर्माण भी अधूरा
  • सतवारी में 50 हजार लीटर क्षमता वाला दूध प्रसंस्करण संयंत्र का कार्य
  • सिधड़ा गोल्फ कोर्स के पास वॉटर पार्क अभी अधूरा कब होगा पूरा

शहर की इन परियोजनाओं को मिला बड़ा बजट
  • पेश किए गए बजट में मुख्यमंत्री ने शहर में यूनिटी मॉल के निर्माण के लिए 100 करोड़ का बजट देने की घोषणा की।
  • यह यूनिटी मॉल आने वाले दिनों में व्यापारिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।
  • 15 मेगावॉट का हाईब्रिड सोलर पार्क के निर्माण की घोषणा
  • नगरोटा में 11 एकड़ के क्षेत्रफल में पीपीपी मॉडल से वाटर पार्क का निर्माण
  • इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण पूरा कर इसी वर्ष संचालित करने की घोषणा
विज्ञापन

जम्मू के लोगों की सेहत के लिए ये भी खास
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज जम्मू में पेट स्कैन की सुविधा जिसका लाभ कैंसर रोगियों को मिलेगा
  • सभी सीएचसी में डायलिसिस की सुविधा को अपग्रेट करना
  • 50 एआई युक्त एक्सरे मशीन की उपजिला चिकित्सालयों में स्थापना इसके लिए 10 करोड़ का प्रावधान
  • ऑक्सीजन प्लांट का रीस्टोरेशन, लिफ्ट व शौचायल सहित रैंप का अस्पतालों में निर्माण
  • जम्मू मेडिकल कॉलेज में कैंसर रोग पर शोध का काम स्किम्स सौरा व हार्टीकल्चर इंटेंसिव क्षेत्रों में
  • 13 क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण, 111 पब्लिक हेल्थ यूनिट्स पीएम -एभीम के तहत 10 जिलास्तरीय पब्लिक हेल्थ लेबोरेटरी की स्थापना
  • जम्मू व कश्मीर में सभी वन क्षेत्रों का डिजिटलीकरण करने व जम्मू जू में मुलर लेक का विकास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें