पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह स्लाथिया ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जिला सांबा के विकास पर चर्चा की। इस दौरान पूर्व मंत्री ने जिला सांबा के निवासियों की मांगों को लेकर उपराज्यपाल को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन
इन मांगों में जीडीसी सांबा में बुनियादी ढांचे में वृद्धि, सुंब क्षेत्र के लिए एक डिग्री कॉलेज, बिजली आपूर्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि शामिल है। साथ ही उन्होंने सांबा से ढाबी सड़क को विस्तार करने की मांग भी उठाई।
इससे पहले पूर्व विधायक सुरिंदर चौधरी ने उपराज्यपाल से मुलाकात की और सार्वजनिक महत्व के मुद्दों पर चर्चा की। उपराज्यपाल ने पूर्व मंत्री और पूर्व विधायक को जायज मांगों के उचित समाधान का आश्वासन दिया।