इस अभियान में सुरक्षाबलों ने युवकों के परिजनों का भी सहयोग लिया और सभी युवकों को आतंक की राह पर जाने से बचा लिया। बाद में उचित परामर्श के बाद इन युवकों को उनके परिवारों को सौंप दिया गया। युवकों के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने हमारे घरों की खुशियों को लुटने से बचा लिया।
उन्होंने कहा कि अगर थोड़ी सी देर हो जाती तो हमारे हंसते-खेलते परिवार हरदम के लिए गम के साये में जिंदगी गुजारने के लिए मजबूर हो जाते। सभी परिजनों ने बडगाम पुलिस, उनके आलाधिकारियों और इस अभियान में शामिल सभी सुरक्षाबलों का शुक्रिया अदा किया।