फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में बीएसएफ के हेड कांस्टेबल की मौत, हिमाचल का रहने वाला था जवान

Sun, 23 Apr 2023 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

श्रीनगर में बीएसएफ हेड कांस्टेबल की मौत हो गई। बीएसएफ जवान की पहचान सरवन कुमार के तौर पर हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मेरा मासी के रहने वाले थे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर के पंथा चौक इलाके में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक हेड कांस्टेबल की बीती रात मौत हो गई। बीएसएफ जवान की पहचान सरवन कुमार के तौर पर हुई है। वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के मेरा मासी के रहने वाले थे।

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि श्रीनगर के पंथा चौक स्थित बीएसएफ की 42 बटालियन में तैनात एचसी सरवन कुमार रविवार-शनिवार की रात को बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए एसएमएचएस अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकीय कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शव को संबंधित इकाई को सौंप दिया गया है। वहीं, पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें