फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: शोपियां में संक्षिप्त मुठभेड़, सुरक्षाबलों को चकमा देकर फरार हुए आतंकी

Thu, 08 Dec 2022 07:21 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

तलाशी के दौरान मुठभेड़ स्थल से गोलियां समेत अन्य चीजों बरामद की गई हैं। पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था।
विज्ञापन
शोपियां मुठभेड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले में मुठभेड़ के दौरान आतंकवादी वथू इलाके से सुरक्षाबलों को चकमा देने में कामयाब रहे। सुरक्षाबलों ने मौके से दो फिरन, दो पिस्टल राउंड और तीन एके-47 राउंड बरामद किए गए।

फरार आतंकवादियों को तलाशने के लिए आसपास के इलाकों में कई जगहों पर तलाशी अभियान शुरू किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि बुधवार शाम को पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान शुरू किया था।

इसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि जैसे ही जवानों की संयुक्त टीम ने संदिग्ध स्थान की ओर तलाशी तेज की तो छिपे हुए आतंकवादियों ने पार्टी पर गोलीबारी की जिसकी जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई।

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती मुठभेड़ के बाद आतंकवादियों से कोई संपर्क स्थापित नहीं हो सका। हालांकि, रात के अंधेरे की वजह से घेराबंदी कड़ी रखी गई। सुबह तलाशी के दौरान कोई आतंकवादी नहीं मिला जिसके बाद अभियान बंद कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें