कश्मीर के पहले आईएएस अधिकारी ने फेसबुक पर घाटी के हालात को लेकर अपना दर्द बयां किया है।
स्कूल एजूकेशन विभाग (कश्मीर) के निदेशक शाह फैसल ने फेसबुक टाइम लाइन पर घाटी में बंद स्कूलों के बारे में एक पोस्ट साझा की। लिखा कि मैं घाटी के बंद स्कूलों का निदेशक हूं और मुझे नई नौकरी की जरूरत है।
फैसल का यह पोस्ट थोड़े ही देर पूरे देश में वायरल हो गया। इस पोस्ट पर लोगों ने घाटी के हालात के लिए सरकार को कोसा तो कई लोगों ने सरकार से स्कूलों को खोलने की मांग की।