जम्मू-कश्मीर स्कूल बोर्ड ने 10वीं, 11वीं व 12वीं (सॉफ्ट जोन) की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। 11वीं की छह मार्च से 19 अप्रैल, 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आठ मार्च से दो अप्रैल और 10वीं की नौ मार्च को शुरू होकर और पांच अप्रैल तक चलेंगी। तीनों ही कक्षाओं की परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह साढ़े 11 बजे शुरू होंगी।
दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में लगभग एक लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। दोनों ही परीक्षाओं में 50-50 हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। 12वीं की परीक्षाएं 8 मार्च और दसवीं की 9 मार्च शुरू होंगी। ये परीक्षाएं साॅफ्ट जोन के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों की होंगी।
नौ मार्च को 10वीं कक्षा के वोकेशनल कोर्स की पहली परीक्षा होगी। इसमें एग्रीकल्चर, मेकअप एंड होम फर्निशिंग, हेल्थ केयर, टैलीकम्युनिकेशन, टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी, फिजिकल एजुकेशन, ब्यूटी ऑफ वेलफेयर और मीडिया एंड एंटरटेनमेंट व अन्य कोर्स शामिल हैं।
डेटशीट के अनुसार 13 मार्च को इंग्लिश, 16 को उर्दू व हिंदी, 19 को भौतिक विज्ञान, रसायनिक विज्ञान, जीव विज्ञान, 25 मार्च को गणित, संगीत, चित्रकला, 31 मार्च को अरबी, कश्मीरी, डोगरी, भोटी, पंजाबी, हिंदी, उर्दू, फारसी, संस्कृत, कंप्यूटर के पेपर होंगे।
5 अप्रैल को इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, अर्थशात्र, आपदा प्रबंधन व सड़क सुरक्षा शिक्षा की परीक्षा होगी। डेटशीट के मुताबिक प्रवेश पत्र पर दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए छात्र परीक्षा दे सकेंगे।