फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में भाजपा का संगठनात्मक चुनाव 11 से, 30 सितंबर तक चलेगा बूथ स्तर का इलेक्शन

Sun, 08 Sep 2019 09:54 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा
विज्ञापन
भाजपा का संगठनात्मक चुनाव प्रदेश में 11 सितंबर से शुरू हो जाएगा। इसके लिए पार्टी स्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार 11 सितंबर से 30 सितंबर तक बूथ अध्यक्षों का चुनाव होगा। एक अक्तूबर से दस अक्तूबर तक बूथ अध्यक्षों के चुनाव में आपत्तियां दर्ज की जा सकेगी। इसके बाद 11 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्षों का चुनाव होगा। 
विज्ञापन


मंडल अध्यक्षों के चुनाव के बाद भी दस दिन का समय आपत्तियों के लिए रखा जाएगा। 11 नवंबर से तीस नवंबर तक जिला अध्यक्षों का चुनाव होगा। जिला अध्यक्षों के चुनाव के बाद तीन दिन का समय आपत्तियों के लिए रहेगा। 

31 दिसंबर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है। ऐसे में 15 अक्तूबर तक प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव करवा लिया जाएगा। संगठनात्मक चुनाव के राज्य प्रभारी सरदार विरेंद्रजीत सिंह के अनुसार संगठनात्मक चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें