फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: निकाय चुनाव और 2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बीजेपी ने तैयार किया 22 सूत्रीय फार्मूला

Sun, 15 Jul 2018 04:01 AM IST
संजीव दुबे, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव समेत स्थानीय निकाय और पंचायती चुनाव को जीतने के लिए जम्मू-कश्मीर में भाजपा 22 सूत्रीय फार्मूले पर काम करेगी। प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना, महासचिव संगठन अशोक कौल से लेकर अन्य पदाधिकारियों से बंद कमरे में बैठक के दौरान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना ने जीत के मंत्र के रूप में फार्मूले को पेश कर इस पर कार्य के लिए जमीनी स्तर पर जुट जाने के निर्देश जारी किए।
विज्ञापन

हर बूथ पर दिखेगा कमल

- फोटो : फाइल
पार्टी सूत्रों के अनुसार 22 सूत्रीय फार्मूले में अन्य दलों के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क करना तथा सदस्य बनाना, हर बूथ पर स्मार्ट फोन धारकों की सूचना बनाना, हर बूथ पर कई स्थानों पर कमल पुतवाना, बूथ स्तर पर लाभार्थी सम्मेलन करना, मंडल स्तर के संगठन तथा मोर्चा पदाधिकारियों को बूथ पर जिम्मेदारी सौंपना, सदस्यता सूची का सत्यापन कर सूची को अपडेट करना शामिल है।
 

चार केटेगरी में विभाजित होंगे बूथ

सम्मेलन में हर बूथ से दस युवाओं को लाने पर जोर - फोटो : अमर उजाला
चार केटेगरी में विभाजित होंगे बूथ
इसके अलावा गत लोकसभा, विधानसभा चुनाव के आंकड़े संगठन मंत्री से बूथ वार प्राप्त करना, मंडल स्तर पर सभी बूथों को ए, बी, सी, डी ग्रेडेशन करना। डी बूथों की जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौपना, सी बूथों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को देनी है। बूथों को बी से ए और सी से बी बूथ और डी से सी करने की प्रक्रिया पूरी करनी है।

जाति और धर्म समीकरणों पर होगी खास नजर

जाति और धर्म समीकरणों पर होगी खास नजर
बूथ की सामाजिक रचना अनुसार बूथ समिति का गठन करना, हर बूथ पर दस नए सदस्य एससी, एसटी, ओबीसी समुदाय से बनाना, मतदान केंद्र वार बैठक करनी, दो से तीन सदस्य ऐसे चुनना जिससे बूथ को जीवंत रखने में सक्षम हो, बूथ के छह कार्यक्रम करने है।
विज्ञापन

पीएम मोदी के मन की बात हर बूथ पर होगी लाइव  

man ki baat - फोटो : man ki baat
पीएम मोदी के मन की बात हर बूथ पर होगी लाइव  
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने की व्यवस्था, बूथ सदस्यों की सूची मोबाइल क्रमांक के साथ प्रदेश को भेजनी है। संघ परिवार से नियमित संपर्क की व्यवस्था, पीएसीएस, सहकारी बैंक और अन्य सहकारी संस्थाओं के सदस्यों से संपर्क करना तथा सदस्य बनाना, क्षेत्र के सेल्फ हेल्प ग्रुपों के दो से तीन सदस्यों से संपर्क करना तथा सदस्य बनाना, एनजीओ से संपर्क की व्यवस्था, क्षेत्र के मठ, मंदिर, आश्रम के प्रमुखों, पुजारियों से संपर्क करना, प्रत्येक ग्राम पंचायत के जीते, हारे सरपंचों से संपर्क करना तथा सदस्य बनाना शामिल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें