फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब मिलेगी छुट्टी: प्रदेश भाजपा मुख्यालय में महाराजा हरि सिंह जयंती पर छुट्टी का प्रस्ताव पारित

Thu, 15 Sep 2022 11:49 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि वे पार्टी की ओर से महाराजा के जन्मदिवस पर छुट्टी का प्रस्ताव करते हैं। इस पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पर सहमति जता दी।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर राजकीय अवकाश की मांग को लेकर प्रदेश भाजपा ने बुधवार को पहली बार पार्टी मुख्यालय में प्रस्ताव पारित कर दिया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में पार्टी प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि वे पार्टी की ओर से महाराजा के जन्मदिवस पर छुट्टी का प्रस्ताव करते हैं। इस पर उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने हाथ उठाकर प्रस्ताव पर सहमति जता दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर जल्द अवकाश घोषित होगा।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के बाद वह उप राज्यपाल मनोज सिन्हा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात करने वाले हैं। पार्टी मुख्यालय में बुधवार को विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक और छात्र संगठनों के प्रतिनिधियों से बैठक के दौरान रैना ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में महाराजा हरि सिंह की अहम भूमिका व योगदान रहा है। भाजपा ने 26 अक्तूबर विलय दिवस पर भी अवकाश को सुनिश्चित करने का काम किया। ऐसे ही 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह के जयंती पर अवकाश होगा और पार्टी इस दिन बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी।

इस अवसर पर अरोड़ा वंश सभा के अध्यक्ष रमेश अरोड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता जोरावर सिंह, चैंबर ऑफ कॉमर्स के नीरज कुमार, आर्य प्रतिनिधि सभा के अरुण चौधरी, रिटेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष यशपाल गुप्ता, डोगरा ब्राह्मण प्रतिनिधि सभा के अध्यक्ष वेद शर्मा, महंत रामेश्वर दास, चैंबर ऑफ कॉमर्स जम्मू के अध्यक्ष अरुण गुप्ता,अमर क्षत्रिय राजपूत सभा के ठाकुर नारायण सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता और मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने भी महाराजा हरि सिंह के जन्मदिवस पर अवकाश की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन


बैठक में चौक चबूतरा बाजार एसोसिएशन के राजेश वर्मा, लिंक रोड बाजार एसोसिएशन के राजिंद्र कुमार, डोगरा खत्री सदर सभा के विजय गंडोत्रा, ऑल जेएंडके मेघ सभा के नरेश, आल वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष देव आनंद गिल, कश्यप राजपूत सभा के अध्यक्ष मुरारी लाल,, कश्मीरी हिंदू समाज के हीरालाल भट आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें