फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर बीजेपी: जिला अध्यक्षों को बदल पूर्व विधायकों को दिया कड़ा संदेश, युवाओं की दी जा रही तरजीह

Sat, 03 Dec 2022 06:00 PM IST
विमल शर्मा संजीव दुबे, जम्मू

सार

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जम्मू कश्मीर में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायकों में से कई की टिकट कटना तय है। ऐसे में युवाओं को संगठन में मौका दिया जा रहा है। 
विज्ञापन
bjp jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने जम्मू कश्मीर में भाजपा के जिलाध्यक्षों को बदलकर पूर्व विधायकों को कड़ा संदेश दिया है। जिला अध्यक्षों के बाद अब अगले साल संभावित विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेतृत्व पूर्व विधायकों को टिकट आवंटन के मामले में भी पार्टी के हितों को देखते हुए कड़ा फैसला लेने की तैयारी कर चुका है।

विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना व जिला अध्यक्षों की उनकी टीम का तीन साल का कार्यकाल नवंबर में पूरा हो गया था। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व अन्य नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अध्यक्ष रवींद्र रैना को विस्तार देने का फैसला लिया है।

हालांकि उनकी पुरानी टीम को बदलकर उनके साथ युवा नेताओं की टीम को जिला अध्यक्ष बनाया है। विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा ने युवाओं को संगठन में अहम जिम्मेदारियां देकर युवाओं को पार्टी की ओर आकर्षित करने के अलावा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के संदर्भ में भी साफ संदेश दे दिया है।
विज्ञापन


पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जम्मू कश्मीर में 25 सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायकों में से कई की टिकट कटना तय है।

जब इस बारे में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने युवा नेताओं के साथ विधानसभा चुनाव में उतरने का फैसला किया है। आगामी दिनों में भी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए कई बड़े फैसले होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें