फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: श्रीनगर-लेह हाईवे पर हिमस्खलन, 30 अप्रैल को सड़क खुलना मुश्किल

Sat, 27 Apr 2019 03:59 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ताजा बर्फबारी और कई जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। इसके चलते राजमार्ग को खोलने में और देरी हो सकती है। हालांकि बीकन द्वारा सड़क को साफ करने का काम तेजी से चल रहा है।

विज्ञापन


राजमार्ग पर स्थित जोजिला पास पर कई जगहों पर हिमस्खलन हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि पानी माथा, शैतानी नाला समेत 10 से 12 जगहों पर हिमस्खलन हुए हैं। साथ ही ताजा बर्फबारी भी हुई है। इसके चलते पूर्व निर्धारित तिथि 30 अप्रैल को राजमार्ग खोलना मुश्किल भरा काम हो सकता है। इस राजमार्ग को खालने में और समय लग सकता है।

उन्होंने बताया कि जब तक पूरी तरह से बर्फ हटाई नहीं जाती और मार्ग पर हिमस्खलन का खतरा समाप्त नहीं होता, तब तक गाड़ियों को चलने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।गौरतलब है कि बीकन द्वारा इस राजमार्ग पर लगभग बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया गया था, लेकिन अब दोबारा बर्फ जमा होने के बाद एक बार फिर सड़क को साफ करने का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन


जल्द ही इसे यातायात के लिए खोलने का प्रयास होगा। बता दें कि इस मार्ग पर 10 से 15 फुट तक बर्फबारी होती है। विशेष तौर पर सोनमार्ग-जोजिला-मीनामर्ग के बीच भारी बर्फबारी होने के बाद से इस मार्ग को पिछले साल नवंबर में बंद कर दिया गया था। यह इकलौता मार्ग है जो लेह और कारगिल को श्रीनगर से जोड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें