पार्टी ने जम्मू पूर्वी से एडवोकेट आदित्य गुप्ता, जम्मू पश्चिम से रजत गुप्ता, जम्मू उतरी से इंजीनियर दर्शन मंगोत्रा, बानी से रोमेश चंद्र वर्मा, बिलावर से अख्तर अली, बसोली से जोगिंदर सिंह, हीरानगर से विकास सलगोत्रा और विजयपुर से बचन लाल को मैदान में उतारा है।
जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में पीडीपी ने 11 नामों की घोषणा की है।