फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे के बीच विधानसभा सत्र शुरू, रशीद ने किया वाकआउट

Sat, 03 Oct 2015 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हंगामे के बीच शनिवार से जम्मू कश्मीर विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू हो गया। सत्र की शुरुआत राज्यपाल एनएन वोहरा के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। अभिभाषण शुरु होते ही इंजीनियर रशीद ने हंगामा करना शुरु कर दिया।
विज्ञापन


बीफ बैन के मुद्दे पर इंजीनियर रशीद ने विधानसभा का वाकआउट किया। इसको लेकर सदन में हंगामे की स्थिति रही। इंजीनियर रशीद अपने पाकेट में एक बैनर रखे हुए थे जिसे उन्होंने सदन में लहराना शुरू कर दिया।

इस पर धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं लिखा था। शुरुआत में विधानसभा में पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे अब्दुल कलाम सहित नौ लोगों को श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व कांग्रेस मंत्री गुलाम कसूल कार, पूर्व मंत्री गुलाम मोहम्मद, पूर्व मंत्री अब्दुल गनी शाह (वीरी), पूर्व मंत्री ख्वाजा शनाउल्लहा डार, पूर्व मंत्री जनक राज गुप्ता, पूर्व डिप्टी स्पीकर गुलाम मोहम्मद मिसगर, पूर्व विधायक वीर चंद महाशास, पूर्व विधायक फरीदी मीर, पूर्व विधायक मईन जलाला-उद-दीन को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रद्धांजलि समारोह के बाद स्पीकर कविंद्र गुप्ता ने सदन को सोमवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। सोमवार को सदन फिर में फिर से कारवाई शुरु की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें