फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः केंद्रीय विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए 16 मार्च से करें आवेदन

Thu, 05 Mar 2020 12:09 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) जम्मू में दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 मार्च से शुरू हो जाएगी जो 11 अप्रैल तक चलेगी। इस साल 24 विषयों में स्नातक, पैरास्नातक और पांच साल के इंटीग्रेटिड कोर्सेज उपलब्ध हैं, जबकि 20 विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शामिल किए गए हैं। किसी भी प्रोग्राम में दाखिले के लिए सीयूसीईटी परीक्षा देना अनिवार्य है, इसके बिना किसी भी विद्यार्थी को सीयू में दाखिला नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


स्नातक-पैरास्नातक विषयों में पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी बॉटनी, पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी ज्योलॉजी, पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी केमिस्ट्री, पांच साल इंटीग्रेटिड एमएससी फिजिक्स, इंटीग्रेटिड बीए-बीएड, बी.वॉक रिटेल मैनेजमेंट, बी.वॉक टूरिज्म मैनेजमेंट, बी.वॉक बैंकिंग एंड फाइनेंशिएल सर्विसेज, एमए इकोनॉमिक्स, एमटेक कंप्यूटर साइंस एंड टेक्नॉलोजी, एमएससी एनवायरनमेंटल साइंस शामिल हैं।

इसके अलावा एमए व एमएससी मैथ्स, एमबीए टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, एमबीए ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, एमबीए मार्केटिंग मैनेजमेंट, एमए इंग्लिश, एमए पब्लिक पॉलिसी एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, एमए सोशल वर्क, एमए मॉस कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया, एमए नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज, मास्टर ऑफ एजूकेशन, एमए हिंदी, एमए योगा, एमएससी मेटेरियल साइंस एंड टेक्नॉलोजी और एमबीए शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शामिल किए गए

20 विषयों में पीएचडी प्रोग्राम शामिल किए गए हैं, जिनमें कंप्यूटर साइंस एंड इंफार्मेशन टेक्नॉलोजी, एजूकेशन, मैथमेटिक्स, एनवायरनमेंटल साइंस, मास कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया, सोशल वर्क, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, मेट्रेरियल साइंस एंड टेक्नॉलोजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, ज्योलॉजी, बॉटनी, मॉलीक्यूलर बायोलॉजी, कंपेरेटिव रिलीजन एंड सिविलाइजेशन, हिंदी, मार्केटिंग एंड सप्लाई चेन मैनेजमेंट, नेशनल सिक्योरिटी स्टडीज और इंग्लिश शामिल हैं।

पांच डिप्लोमा कोर्स भी हैं
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पांच डिप्लोमा कोर्सेज भी हैं। इनमें डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस, डिप्लोमा इन ब्यूटी एंड वेलनेस (मेकअप), डिप्लोमा इन ड्रेस डिजाइनिंग एंड टेलरिंग, डिप्लोमा इन रिटेल मैनेजमेंट और डिप्लोमा इन टूरिज्म मैनेजमेंट शामिल हैं।  

तीन सर्टिफिकेट कोर्स इस साल होंगे शामिल
इस साल सेंट्रल यूनिवर्सिटी में तीन सर्टिफिकेट कोर्स शामिल किए जा रहे हैं। जिसमें इंडियन स्क्रिप्ट ब्राहमी और शारदा लिपी, शैवदर्शन और इंडियन मिस्टीरिक्ल थाट्स सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं।

23 और 24 मई को होगी सीयूसीईटी की परीक्षा
सेंट्रल यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए 23 और 24 मई को परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। जिसके बाद 20 जून को परिणाम घोषित करने के बाद विद्यार्थियों को सीयू में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें