फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट: मुख्य न्यायाधीश बने कोटिश्वर सिंह, उप राज्यपाल सिन्हा ने दिलाई शपथ

Wed, 15 Feb 2023 11:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क/ जेएनएफ, जम्मू

सार

इससे पूर्व न्यायाधीश कोटिश्वर सिंह गौहाटी हाईकोर्ट में तैनात थे। उन्हें वर्ष 2008 में सीनियर एडवोकेट बनाया गया। उन्होंने मणिपुर राज्य के महाधिवक्ता पद पर भी सेवाएं दीं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के मुख्य न्यायाधीश को कोटिश्वर सिंह को शपथ दिलाते एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यायाधीश एन कोटिश्वर सिंह बुधवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के 36वें मुख्य न्यायाधीश बन गए। जम्मू स्थित कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह के दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शपथ दिलाई।

विज्ञापन


रजिस्ट्रार जनरल शहजाद अजीम ने नियुक्ति वारंट पढ़ा। इससे पूर्व न्यायाधीश कोटिश्वर सिंह गौहाटी हाईकोर्ट में तैनात थे। उन्हें वर्ष 2008 में सीनियर एडवोकेट बनाया गया। उन्होंने मणिपुर राज्य के महाधिवक्ता पद पर भी सेवाएं दीं।

उन्हें 2011 में जज बनाया गया। उन्होंने विभिन्न अदालतों और ट्रिब्यूनल में भी सेवाएं दीं। बुधवार को मुख्य न्यायाधीश पद पर इस नियुक्ति से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट में जजों की संख्या 15 हो गई है।
विज्ञापन


कुल 17 जजों के पद स्वीकृत हैं, जिनमें से 12 स्थायी और 5 अतिरिक्त जजों के पद हैं। अब दो पद ही रिक्त रहे हैं। शपथ ग्रहण समारोह में न्यायाधीश ताशी राबस्तन, न्यायाधीश संजीव कुमार, न्यायाधीश सिंधु शर्मा, न्यायाधीश रजनीश ओसवाल, न्यायाधीश विनोद चटर्जी कौल, न्यायाधीश संजय धर, न्यायाधीश पुनीत गुप्ता, न्यायाधीश जावेद इकबाल वानी, न्यायाधीश मोहन लाल मौजूद रहे। 

इसके अलावा न्यायाधीश मोहम्मद अकरम चौधरी, न्यायाधीश राहुल भारती, न्यायाधीश मोक्षा खजूरिया काजमी, न्यायाधीश वसीम सादिक नरगल, एडवोकेट डीसी रैना, डाएसजीआई विशाल शर्मा, पुलिस महानिदेशक समेत प्रशासनिक और न्यायपालिका के अफसर और अधिवक्ता मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें