फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के सभी 714 बूथ क्रिटिकल श्रेणी में, पहले से तैनात होगी फोर्स

Tue, 12 Mar 2019 11:03 AM IST
Pranjal Dixit संजीव दुबे, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
कश्मीर संभाग की अनंतनाग लोकसभा सीट के सभी 714 मतदान केंद्रों को चुनाव आयोग ने क्रिटिकल श्रेणी में रखा है। देश भर में किसी संसदीय सीट के सभी मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखे जाने का यह शायद पहला मामला भी है। 
विज्ञापन


हिंसा व आतंकवाद प्रभावित अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था की खराब हालत के चलते 2016 में लोकसभा उपचुनाव तक नहीं हो पाया। आखिर यह सीट करीब ढाई साल से खाली ही पड़ी रही।

स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए चुनाव आयोग ने अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में चुनाव करवाने के फैसले के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रख दिया है। 
विज्ञापन


सभी मतदान केंद्रों में डिटिजल अथवा वीडियो कैमरे से मतदान दिवस पर रिकार्डिंग होगी। माइक्रो पर्यवेक्षक मतदान केंद्रों पर रहेंगे। सबसे अहम केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की पर्याप्त संख्या हर मतदान केंद्र पर रहेगी। 

अर्द्धसैनिक बल मतदान दिवस से कुछ दिन पहले ही बूथों पर तैनात हो जाएगी और लोगों में विश्वास पैदा करने के लिए सुरक्षा बलों का फ्लैग मार्च भी होगा। अनंतनाग संसदीय क्षेत्र में तीन चरणों में मतदान 23 अप्रैल, 29 अप्रैल व 6 मई को करवाया जाएगा। 

"अनंतनाग संसदीय क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों को क्रिटिकल श्रेणी में रखा गया है। साफ-सुथरे ढंग से चुनाव करवाने के चुनाव आयोग के निर्देशों का पालन किया जाएगा।"-अल्ताफ अहमद खान, अतिरिक्त जिला उपायुक्त अनंतनाग (चुनाव)

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें