फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पवित्र गुफा में पूजन के बाद कल यात्रा का होगा समापन

Wed, 30 Aug 2023 02:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पहलगाम। भगवान शिव की पवित्र गदा के रूप में लोकप्रिय छड़ी मुबारक चंदनबाड़ी में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार की सुबह शेषनाग के लिए रवाना हो गई। यहां रात्रि विश्राम के बाद बुधवार को पंचतरणी में रुकेगी। वीरवार को पवित्र गुफा के लिए रवाना होगी, जहां पवित्र गुफा में पूजन के साथ वार्षिक अमरनाथ यात्रा का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन

दशनामी अखाड़े के महंत दीपेंद्र गिरी के नेतृत्व में छड़ी मुबारक यात्रा अपने आखिरी चरण में सोमवार को पहलगाम से रवाना हुई थी। धार्मिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र गदा को चंदनबाड़ी से शेषनाग तक ले जाया गया। इस बार पहला मौका है, जब यात्रा 62 दिन की आयोजित की गई है। एक जुलाई को पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रवाना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें