जम्मू-कश्मीर में कोरोना के कारण सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ने में भारतीय सेना घाटी के लोगों की पूरी मदद कर रही है। खराब मौसम और कोरोना के कारण पैदा हुई मुश्किल परिस्थितियों में भी सेना एलओसी से लगे गांवों में कोरोना के बारे में जागरूकता लाने का काम कर रही है। सेना द्वारा स्थानीय लोगों को शिक्षित किया जा रहा है।
सेना द्वारा लोगों को कोरोना किट भी बांटी जा रही है ताकि कोरोना के खतरे को कम किया जा सके। लोगों को मास्क पहनने और बार-बार हाथ धोने के बारे में बताया जा रहा है, साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के बारे में जागरुक किया जा रहा है।