फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चिल्ड्रन अस्पताल श्रीनगर में 18 हजार की रिश्वत लेते अकाउंट असिस्ट गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

Tue, 14 Feb 2023 11:28 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

आरोपी अकाउंट असिस्टेंट को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। उसकी पहचान अब्दुल अहद राथर निवासी नौशेरा के रूप में हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने चिल्ड्रन अस्पताल श्रीनगर (बेमिना) के अकाउंट असिस्टेंट को 18 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने एसीबी को लिखित शिकायत दी।

विज्ञापन


इसमें बताया गया कि आरोपी उनके वेतन के साथ ढाई दिन का भत्ता जारी करने के लिए तीन-तीन हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

इसके लिए टीम गठित कर एक ट्रैप के माध्यम से आरोपी अकाउंट असिस्टेंट को शिकायतकर्ता कर्मियों से 18 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी की पहचान अब्दुल अहद राथर निवासी नौशेरा के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें