फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में हादसा : चुनाव ड्यूटी में लगे बीएसएफ जवानों को ले जा रही बस खाई में गिरी...चार की मौत, 36 घायल

Sat, 21 Sep 2024 03:26 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

\हादसे में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। कठुआ के बिलावर-मछेड़ी मार्ग पर भी सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुए हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। 
विज्ञापन
बडगाम में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में चुनाव ड्यूटी में लगे बीएसएफ जवानों को लेकर जा रही बस बडगाम जिले में शुक्रवार को खाई में गिर गई। हादसे में चार जवानों की मौत हो गई, जबकि 36 घायल हैं। मृतकों में तीन की पहचान दयानंद, राम अजादिया सिंह व सुखबासी लाल के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायलों को श्रीनगर के स्किम्स सौरा में रेफर किया गया है। बाकी का इलाज जिला अस्पताल बडगाम व खान साहिब में चल रहा है। 
विज्ञापन


एक अधिकारी ने बताया कि ब्रेल वत्रहेल गांव के पास बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इसमें बैठे जवानों को विधानसभा चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात किया गया था। घायल जवानों की पहचान नहीं हो पाई है। 

कठुआ में भी सेना का वाहन पलटा  एक जवान की मौत, छह घायल
कठुआ के बिलावर-मछेड़ी मार्ग पर भी सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुए हादसे में एक जवान की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। मृत जवान की पहचान मध्य प्रदेश के राम किशोर के रूप में हुई है। घायल जवानों में 4 उत्तराखंड, एक-एक यूपी और तमिलनाडु के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें