जम्मू-कश्मीर के कानाचक्क क्षेत्र में एक नागरिक द्वारा पीले रंग की रोशनी देखी गई, जिसके बाद संबंधित एजेंसियों को सूचित किया गया। वहीं जानकारी मिलने के बाद तलाशी अभियान चलाया गया जिसमें कोई संदिग्ध नहीं पाया गया। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में अभी भी संयुक्त अभियान जारी है।
यह भी पढ़ें- कोरोना का कहर: जीएमसी जम्मू में आठ सौ से अधिक बेड कोविड रोगियों के लिए समर्पित
गौरतलब है कि सांबा जिले के सीमावर्ती गांव रिगाल की भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी के पास से गत दिवस हथियार बरामद होने के बाद पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया। रक्षा सूत्रों के अनुसार पहले यह तस्करों का मार्ग हुआ करता था। बाद में घुसपैठियों का इस मार्ग पर आना जाना शुरू हो गया। इसी क्षेत्र में पाकिस्तान की ओर से निकाली गई सुरंग भी मिली थी। जो भारतीय सीमा के 160 मीटर अंदर थी।