फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: अखनूर के राजा बाजार में लगी भीषण आग, कपड़ों की दुकान जलकर खाक, आठ घंटे बाद पाया काबू

Fri, 07 Nov 2025 04:30 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, अखनूर

सार

अखनूर के राजा बाजार में बुधवार रात कपड़ों की दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। दमकल विभाग की आठ गाड़ियों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
आग से क्षतिग्रस्त हुआ दुकान का ग्राउंड फ्लोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखनूर कस्बे के राजा बाजार में बुधवार रात भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। आग इतनी भयावह थी कि पूरी तीन मंजिला इमारत देखते ही देखते लपटों की चपेट में आ गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रात 11 बजे रीमा टेक्सटाइल की दुकान में आग लग गई। बाजार बंद होने के कारण सन्नाटा पसरा था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जम्मू और अखनूर से दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कुल आठ फायर टेंडरों की टीमों ने पुलिस और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर करीब आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

आग बुझने तक पूरी इमारत और उसमें रखा भारी मात्रा में कपड़ा, पर्दे, चादरें, तैयार वस्त्र और सजावटी सामान पूरी तरह जल चुके थे। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। हालांकि कुछ दुकानों के शीशे टूट गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। थाना प्रभारी राजेश जसरोटिया टीम के साथ मौके पर डटे रहे जबकि एसडीपीओ अखनूर वीरेंद्र गुप्ता ने भी हालात का जायजा लेकर आग बुझाने की कार्रवाई की निगरानी की।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बताया कि लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास की कई इमारतों को भी खतरा पैदा हो गया था। सूत्रों के अनुसार नुकसान का अनुमान दो से तीन करोड़ रुपये तक लगाया जा रहा है। घटना से अखनूर के व्यापारिक समुदाय में गहरा दुख और चिंता का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें