श्रीनगर में रहने वाले एक व्यक्ति को ऑनलाइन बाल यौन शोषण रैकेट चलाने के आरोप में सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी अमेरिका में रहने वाले नाबालिगों को अपना शिकार बनाता था। सीबीआई ने आरोपी के पास से 3 लैपटॉप, 5 मोबाइल, पैन ड्राइव और हाथ से लिखे कुछ नोट बरामद किए हैं।