फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में रोपवे की सवारी के दौरान फंसे 250 पर्यटक, पुलिस ने दस घंटे तक चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

Fri, 09 Jun 2023 11:26 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

तकनीकी खराबी आ जाने के कारण गुलमर्ग पहुंचे पर्यटक रोपवे (गंडोला) में फंस गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने रात भर बचाव अभियान चलाया। सभी पर्यटकों को सुरक्षित गुलमर्ग बेस पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
गुलमर्ग में रोपवे में फंसे लोगों से बातचीत करती पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गुलमर्ग में गंडोला की सवारी के दौरान फंसे 250 पर्यटकों को रात भर चले बचाव अभियान के बाद शुक्रवार को सुरक्षित निकाल लिया। सभी पर्यटक गंडोला की सवारी का लुत्फ उठाने के लिए वीरवार की शाम गए हुए थे।

विज्ञापन


इसी दौरान कुछ तकनीकी खराबी आ जाने के कारण फेज 2 अफरवात में सभी फंस गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने रात भर बचाव अभियान चलाया और शुक्रवार को सभी पर्यटकों को सुरक्षित गुलमर्ग बेस पर पहुंचा दिया।

पर्यटकों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है। इससे पहले इस साल मई में जम्मू-कश्मीर की पुलिस ने गुलमर्ग के कांगडोरी इलाके में फंसे चार बच्चों वाले एक पर्यटक परिवार को बचाया था।
विज्ञापन


तेलंगाना से पर्यटक गुलमर्ग पहुंचे और गंडोला की सवारी के लिए गुलमर्ग के कांगडोरी गए। गंडोला फेज दो लौटते समय परिवार रास्ता भटक गया और कांगदूरी इलाके में फंस गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें