फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: कार्यालय से अनुपस्थित 14 अधिकारी निलंबित, डीसी कुपवाड़ा ने विभिन्न दफ्तरों को किया निरीक्षण

Tue, 09 May 2023 01:13 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

निलंबित अधिकारियों में ग्रामीण विकास विभाग के 11 और तहसीलदार कार्यालय कुपवाड़ा के 3 अधिकारी शामिल हैं। दस दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
जम्मू सचिवालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपायुक्त कुपवाड़ा डॉ. डोईफोड सागर दत्तात्रेय ने एसीडी कार्यालय, एसीपी कार्यालय, कार्यकारी अभियंता आरईडब्ल्यू, तहसीलदार कार्यालय कुपवाड़ा, जेकेईडीआई सहित अधिकारियों की उपस्थिति में विभिन्न सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय से बिना किसी सूचना अनुपस्थित 14 अधिकारियों को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


इन अधिकारियों में ग्रामीण विकास विभाग के 11 और तहसीलदार कार्यालय कुपवाड़ा के 3 अधिकारी शामिल हैं। दस दौरान उपायुक्त ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को ड्यूटी में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।

उपायुक्त ने तहसील कार्यालय कुपवाड़ा के रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुराने रिकॉर्ड को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने का निर्देश दिया, ताकि नवीनतम रिकॉर्ड के रखरखाव के लिए उचित स्थान उपलब्ध कराया जा सके।  

यातायात पुलिस में इंस्पेक्टर स्तर पर बड़े तबादले

जम्मू संभाग के सिटी और रूरल में तैनात यातायात पुलिस के बड़े स्तर पर इंस्पेक्टरों के तबादले किए गए हैं। लगभग सभी जगहों के इंस्पेक्टर रैंक के डीटीआई को ट्रांसफर कर दिया गया है। इस समय एसएसपी फैजल कुरेशी के पास एसपी सिटी और एसपी रूरल दोनों का ही पदभार है।

विज्ञापन


जारी आदेश के तहत इंस्पेक्टर राजिंदर खजुरिया नरवाल, अनिल रैना जानीपुर, अनायत हुसैन विक्रम चौक, समीर जिलानी बस स्टैंड, सुनील सिंह सतवारी, राकेश सिंह बख्नी नगर, ओपी चिब नगरोटा, विजय कुमार रेलवे, ठाकुर दत्त उपराज्यपाल काफिले में पायलट अफसर, करण सिंह अंबफला, मोहन लाल तालाब तिल्लो, सुरज पठानिया लीगल सेक्शन, अरुण कोतवाल को डीटीआई बाड़ी ब्राह्मणा से दूसरी जगह भेजा गया। 

इसके अलावा कपिल मल्हास विजयपुर, रत्न सिंह सांबा, रघुवीर सिंह कठुआ, विक्रम कुमार बिलावर, पवन सिंह सुंदरबनी, विरेंद्र सिंह राजोरी, एजाज परवेज पुंछ, शौकत अमीन मुगल रोड, मोहम्मद इकबाल डीपीएल रूरल तैनात किया गया है। इन तबादलों से लगभग सिटी और रूरल दोनों ही सभी डीटीआई एक से दूसरे स्थान पर स्थांतरित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें