परांगला में ऑल इंडिया पावा बिरादरी की वार्षिक मेल का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडियां। ऑल इंडिया पावा बिरादरी की ओर से परांगला स्थित जय बुआ केसां और जन्द देवता देवस्थान पर वार्षिक मेल का आयोजन किया गया। इस वार्षिक मेल में करीब 10 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया और माथा टेककर देवताओं का आशीर्वाद लिया।
मेल की शुरुआत हवन यज्ञ से हुई। इसके बाद दोपहर 12 से 1:30 बजे तक जात्र (धार्मिक परिक्रमा) का आयोजन किया गया। मेल में तीस से अधिक नवविवाहित जोड़ों ने तरागे फिरे (परंपरागत फेरे) लिए। यह रस्म देव स्थान के चारों ओर घूमकर पूरी की गई।
इस अवसर पर बिरादरी के चेयरमैन रूप लाल पावा और प्रधान काली दास पावा की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों को आपसी एकता बनाए रखने और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा पर ध्यान देने की अपील की।
प्रधान काली दास पावा ने बैठक में बताया कि पूर्व देवस्थान कमेटी की तरफ से जमा बकाया राशि अभी तक नई कमेटी को नहीं सौंपी गई है। उन्होंने यह धनराशि जल्द से जल्द हस्तांतरित करने की मांग की है।
धार्मिक अनुष्ठानों और बैठक के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। विशेष रूप से सभी नवविवाहित जोड़ों को एक साथ बैठाकर भोजन कराया गया, ताकि वे अपने वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि की कामना कर सकें। इस मेल में पंजाब से भी बड़ी संख्या में बिरादरी के लोग पहुंचे। बिरादरी के वरिष्ठ सदस्यों, जिनमें पात्र वरेयाम चंद, सचिव रतन लाल, सदस्य गोविंद राम आदि शामिल थे।