फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झिड़ी मेला 2022: जम्मू शहर में बढ़ी वाहनों की संख्या, दिनभर लग रहा जाम

Tue, 08 Nov 2022 05:26 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

शहर में जाम की स्थिति बन रही है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
Jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झिड़ी मेला और गुरुनानक देव के प्रकाशोत्सव के चलते बड़ी संख्या में लोग जम्मू पहुंचे हैं। इसके चलते शहर में जाम की स्थिति बन रही। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

 
दरअसल, झिड़ी जाने वाले लोग एशिया चौक से होकर भगवती नगर के रास्ते जा रहे थे। इसकी वजह से एशिया चौक पर भारी जाम लग गया। इसका असर शहर के वेयर हाउस, बिक्रम चौक, फ्लाईओवर, नरवाल, सतवारी चौक, कुंजवानी चौक, गंग्याल इलाकों में भारी जाम लग गया। वेयर हाउस में वाहनों को जाम मुक्त करने के लिए करीब एक घंटा लग गया। शाम करीब 6 बजे जाम लगा, जो रात तक क्लीयर नहीं हुआ। जाम के बीच यातायात पुलिस की ओर से की गई व्यवस्था भी दम तोड़ गई। हालांकि यातायात पुलिस की ओर से दावा किया गया था कि शहर में आने वाले झिड़ी मेले के वाहनों के लिए उचित व्यवस्था होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 

ट्रैफिक सिग्नल बंद, हांफ गई व्यवस्था
बता दें कि शहर के सतवारी, एशिया चौक, मेन स्टॉप, कुंजवानी, गंग्याल, विक्रम चौक, ज्यूल चौक आदि पर लगे ट्रैफिक सिग्नल सही से काम नहीं कर रहे। कई जगहों पर रेड सिग्नल की टाइमिंग बंद है। इसमें ज्यूल, बिक्रम चौक, एशिया चौक शामिल है। इसके अलावा ज्यूल में भी सिग्नल बंद पड़े हुए हैं। सिग्नल बंद होने की वजह से वाहनों का बेतरतीब तरीके से आना जाना जारी रहा। इसकी वजह से जाम लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें