फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: महिला वर्ग में सन्नी, तो पुरुषों डॉ. दीपक बने कैरम चैंपियन

विज्ञापन
 टूर्नामेंट के बाद मौजूद ​खिलाड़ी व अन्य फोटो जेयू
विज्ञापन
जम्मू यूनिवर्सिटी इंप्लाइज टूर्नामेंट का समापन, अंतिम दिन खेले गए कैरम और बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी इंप्लाइज टूर्नामेंट में कैरम और बैडमिंटन स्पर्धाओं के फाइनल मुकाबले के साथ-साथ शतरंज के मुकाबले खेले गए। जम्मू विश्वविद्यालय के जिम्नेजियम हॉल में जारी टूर्नामेंट में प्रतिभागियों ने अपनी खेल कौशल का प्रदर्शन किया।
कैरम महिला सिंगल फाइनल में सन्नी भट ने दीपिका सिंह को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। महिला डबल्स के फाइनल में पूजा मन्हास और रिया बजराल की जोड़ी ने डॉ. समिता वढेरा और ममता वर्मा को 2-0 से हराकर जीत हासिल की। पुरुष सिंगल फाइनल में डॉ. दीपक आनंद ने करीबी मुकाबले में एस. पोपिंदर सिंह को 1-0 से हराकर खिताब हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुष डबल्स के फाइनल में डॉ. नूर-उल-असरार बेग और सचिन भाटिया की जोड़ी ने विशाल शर्मा और वैभव पुरी को 2-0 से हराया। बैडमिंटन पुरुष वर्ग सिंगल फाइनल में डॉ. तरसीम सिंह ने डॉ. संदीप आर्य को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।मैन डबल्स के फाइनल में डॉ. तरसीम सिंह और डॉ. शुभनंदन सिंह जमवाल ने डॉ. संदीप आर्य और डॉ. नूर-उल-असरार बेग पर 2-0 से खिताब अपने नाम किया। चेस के महिला वर्ग में सोनिका शर्मा ने सनी भट को हराया। जबकि पूजा मन्हास ने डॉ. सुषमा देवी को हराया। पुरुष वर्ग में अंकित बडयाल ने दलीप कुमार को हराया।
डॉ. संदीप आर्य ने रमन अब्रोल, अक्षितपाल ने मनोज कुमार, राजेश कुमार ने कर्ण कुमार, सुमित कपूर ने राजकुमार प्रताप सिंह को हराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें