फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय ओल्ड कैंपस के प्रभावित परिवारों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो...पीएचवन में मिलेगी....जेयू1 जेयू2 दो-फोटो..क्लस्टर की फोटो मंगाई है आ जाएगी तो देंगे...
विज्ञापन

- बाढ़ से तबाही : भविष्य में ऐसे खतरों से निपटने के उपाय तलाशने, फौरी राहत व अहम निर्माण कराने के लिए फैसले
- सरदार शहीद भगत सिंह हॉस्टल में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले छात्रों के नुकसान के आकलन के लिए बनाई कमेटी
- विश्वविद्यालय प्रशासन का राहत-बचाव कार्य के तहत फैसला
- वीसी बोले-जो परिवार शिफ्ट होना चाहेंगे, उन्हें नए परिसर में दी जाएगी जगह
- बारिश के पानी से बचाव के लिए 300 पिट बनेंगे, अंडरग्राउंड टैंक को तीन फीट और ऊंचा किया जाएगा

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बाढ़ की तबाही से प्रभावित जम्मू विश्वविद्यालय ने भविष्य में इस तरह के खतरों से निपटने के उपाय तलाशने, फौरी राहत और कुछ निर्माण कराने के अहम फैसले लिए हैं। इसमें ओल्ड कैंपस के प्रभावित परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण देने का निर्णय शामिल है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. उमेश राय ने बताया कि ओल्ड कैंपस में ग्राउंड फ्लोर पर रहने वाले परिवारों और सरदार शहीद भगत सिंह हॉस्टल में भूतल पर रहने वाले छात्रों के नुकसान का आकलन करने के लिए कमेटी बना दी गई है। वीसी के मुताबिक परिवारों को ब्याज मुक्त ऋण देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा यदि वे चाहेंगे तो उन्हें नए कैंपस में खाली पड़े मकानों में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही सरदार शहीद भगत सिंह हॉस्टल में 20-25 छात्र हैं जो भूतल पर रहते हैं। उनके नुकसान का आकलन करने के लिए डीन स्टूडेंट वेलफेयर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन छात्रों की वित्तीय मदद पर भी विचार किया जा रहा है।

पिट निर्माण व टैंक की ऊंचाई बढ़ाई जाएगी
वीसी ने बताया कि बाढ़ का प्रकोप रोकना तो हमारे हाथ में नहीं है लेकिन बारिश का पानी जिस तरह से घुसकर नुकसान करता है उसे रोकने के उपाय किए जा सकते हैं। कमेटी ने तय किया है कि तत्काल 200 ट्रक मिट्टी की जरूरत है। 300 पिट बनवाए जाएंगे। ओवरहेड टैंक की ऊंचाई तीन फीट है। बारिश का पानी चार फीट तक आ गया था इसलिए इसकी ऊंचाई छह फीट तक की जाएगी।

विश्वविद्यालय परिवार एकजुट, स्वेच्छा से आर्थिक मदद करेगा
मुसीबत के वक्त एकजुटता का परिचय देते हुए विश्वविद्यालय परिवार ने प्रभावित लोगों की स्वैच्छिक आर्थिक मदद का फैसला किया है। सूत्रों का कहना है कि प्रति परिवार 70 हजार से एक लाख रुपये तक का नुकसान होने का अनुमान है। पूरा न सही कुछ आर्थिक मदद से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

-

क्लस्टर विश्वविद्यालय: कल बैठक, साइंस कॉलेज के नुकसान का आकलन व ऑनलाइन पढ़ाई पर विचार

क्लस्टर विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. केएस चंद्रशेखर ने बताया कि 31 अगस्त को बैठक होगी। मैं शहर से बाहर था अब लौट रहा हूं। बैठक में साइंस काॅलेज में हुए नुकसान का आकलन और आनलाइन पढ़ाई पर विचार किया जा सकता है। फिलहाल काॅलेज में साफ-सफाई चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें