जम्मू। जम्मू और श्रीनगर हवाई अड्डों पर वीरवार को 18 उड़ानों से 2209 घरेलू यात्री पहुंचे। जबकि दुबई से 115 यात्रियों को लेकर एक विशेष विमान श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा।
प्रदेश में नियमित विमान सेवा शुरू होने के 18वें दिन 6 नियमित वाणिज्यिक उड़ानों में सवार कुल 453 यात्री जम्मू हवाई अड्डे पर उतरे, जबकि 12 घरेलू उड़ानें श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरीं जिनमें 1756 यात्री सवार थे। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद सभी यात्रियों को कोविड परीक्षण किया गया, और सभी जरूरी प्रोटोकाल के अनुपालन के बाद उन्हें गंतव्य तक पहुंचाया गया।
-दुबई से 115 यात्री विशेष विमान से पहुंचे श्रीनगर
उधर सरकार के वंदे भारत मिशन के तहत दुबई में फंसे कश्मीर को 115 यात्रियों को लेकर एक विशेष विमान भी श्रीनगर हवाई अड्डे पर उतरा। इन सभी यात्रियों ने अपना रजिस्ट्रेशन वहां भारतीय दूतावास में करवाया हुआ था।