फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मियों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Mon, 01 Aug 2022 05:56 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट का कहना है कि कर्मचारियों की मांगों को दबाने का प्रयास हो रहा है। सचिवालय तक नहीं पहुंचने दिया गया है। जबरन कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि मांगों को मनवाकर रहेंगे।
विज्ञापन
Jammu Protest - फोटो : निखिल मेहता
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में जल शक्ति विभाग के अस्थाई कर्मचारियों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। सचिवालय के बाहर पुलिस ने डंडे बरसाए। मांगों के समर्थन में अस्थाई कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय बीसी रोड से महारैली का आयोजन किया।

विज्ञापन


इससे पहले कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर रैली का आयोजन हुआ। जैसे ही रैली बीसी रोड फ्लाईओवर के नीचे पहुंची तो पुलिस ने बैरिगेट्स लगाकर रोकने का प्रयास किया मगर कर्मचारी नहीं रुके। यहां पर भी पुलिस के साथ धक्का मुक्की हुई है। इसके बाद परेड रोड(फ्लाईओवर) के नीचे पुलिस ने रास्ता रोका। यहां पर कर्मचारी ज्यादा संख्या में पहुंच गए थे। कर्मचारियों ने प्रशासन और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और इंदिरा चौक की ओर बढ़े।
 
कर्मचारियों ने इंदिरा चौक से सचिवालय तक पहुंचना था मगर बीच रास्ते में रोक लिया। यहां पर कर्मचारी एक घंटा तक प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। दोपहर साढ़े तीन बजे पुलिस को कर्मचारियों को प्रदर्शन से जबरन उठाना पड़ा। इस दौरान लाठीचार्ज भी हुआ और कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया। इसके बाद कर्मचारी वापस मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे और यहां पर प्रदर्शन जारी रखा।
विज्ञापन


इंप्लाइज यूनाइटेड फ्रंट के पदाधिकारी रवि हंस, होशियार सिंह और राजेंद्र प्रताप ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों को दबाने का प्रयास हो रहा है। सचिवालय तक नहीं पहुंचने दिया गया है। हर जगह पुलिस का कड़ा पहरा रहा है। उन्होंने कहा कि मांगों को मनवाकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जबरन कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

क्या है मांग

मौजूदा समय में तीन सौ रुपये प्रति माह दिहाड़ी मिल रही है। कम से कम पांच सौ रुपये दिहाड़ी दी जाए। कर्मचारियों को 72 माह का वेतन जारी किया जाए। कर्मचारियों को नियमित किया जाए। कर्मचारी सेवानिवृत्त होने की आयु पूरी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें