फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: परगवाल से पकड़ा गया जैश आतंकी 10 दिन की रिमांड पर, खुलासा- बड़ी वारदात को अंजाम देने की थी साजिश

Sun, 14 Dec 2025 01:41 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

आतंकी से अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि वह बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घुसपैठ कर आया था।
विज्ञापन
demo file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परगवाल में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़े गए जैश के आतंकी अब्दुल खालिक को 10 दिनों की पुलिस रिमांड पर रहेगा। शनिवार को जिला पुलिस ने उसे न्यायालय में समक्ष पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड मांगी जिसे न्यायाधीश ने स्वीकार किया।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आतंकी से अभी तक की पूछताछ में सामने आया है कि वह बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए घुसपैठ कर आया था। उसे जम्मू में आतंकी हमले करने, सीमा पार घुसपैठ करने वाले आतंकियों की मदद करने और युवाओं को आतंक की राह लाने का टारगेट मिला था। पुलिस व केंद्रीय जांच एजेंसियां उससे लगातार पूछताछ कर रही हैं। 

सूत्रों के अनुसार उसे सीमा पास उसके स्थान पर लेकर जाया जाएगा जहां से वह घुसपैठ करके आया था। खालिक की गिरफ्तारी के बाद अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ ने सतर्कता और ज्यादा बढ़ा दी। आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि खालिक को बीएसएफ से अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास से पकड़ा था। वह सीमा पार से घुसपैठ कर आया था। इसके पास से एमपी 5 सब मशीन गन मिली थी। खालिक राजोरी का रहने वाला है और 2021 में वहां से सीमा पार कर पाकिस्तान चला गया था। चार साल आतंकियों से प्रशिक्षण लेने के बाद घुसपैठ कर आया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें